For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Badrinath-Kedarnath में हो रही जोरदार बर्फबारी, माइनस में पहुंचा तापमान

05:18 PM Dec 05, 2023 IST | Yogita Tyagi
badrinath kedarnath में हो रही जोरदार बर्फबारी  माइनस में पहुंचा तापमान
Badrinath-Kedarnath

Badrinath-Kedarnath: दिसंबर का महीना शुरू होते ही ठंड का कहर बढ़ने लगा है। पहाड़ी जिलों में बर्फबारी तो मैदानी जिलो में बारिश हो रही है। केदारनाथ और बद्रीनाथ में न्यूनतम तापमान माइनस 8 तक पहुंच चुका है। Badrinath-Kedarnath धाम में सोमवार से बर्फबारी जारी है। Badrinath-Kedarnath धाम में अभी तक लगभग एक फीट तक बर्फ गिर चुकी है। लगातार बर्फबारी और गिरते तापमान ने केदारनाथ के पुनर्निर्माण कार्य भी रोक दिए हैं। धाम में पांच सौ से अधिक मजदूर पुनर्निर्माण कार्य में लगे हैं।

  • पहाड़ी जिलों में बर्फबारी तो मैदानी जिलो में बारिश हो रही है
  • केदारनाथ और बद्रीनाथ में न्यूनतम तापमान माइनस 8 तक पहुंच चुका है
  • धाम में अभी तक लगभग एक फीट तक बर्फ गिर चुकी है
  • लगातार बर्फबारी और गिरते तापमान ने केदारनाथ के पुनर्निर्माण कार्य भी रोक दिए हैं

रात के समय तापमान माइनस 8 तक

वुड स्टोन कंपनी के मैनेजर मनोज सेमवाल ने कहा कि बर्फबारी से पुनर्निर्माण कार्य में मजदूरों को परेशानी हो रही है। रात के समय तापमान माइनस 8 तक पहुंच जा रहा है। जब तक मौसम साफ नहीं हो जाता है तब तक काम रोकना पड़ेगा। दूसरी ओर बद्रीनाथ धाम में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। धाम में पहाड़ियों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। बद्रीनाथ का मंगलवार को अधिकतम तापमान माइनस 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, न्यूनतम तापमान माइनस 8 डिग्री रहा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×