W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

नाइजीरिया में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, आठ यात्रियों में से तीन की मौत

10:28 AM Oct 25, 2024 IST | Abhishek Kumar
नाइजीरिया में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त  आठ यात्रियों में से तीन की मौत
Advertisement

नाइजीरिया में छह तेल कर्मचारियों सहित चालक दल के दो सदस्यों को ले जा रहा एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में कुल आठ यात्रियों में से तीन की मौत हो गई।

नाइजीरिया में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त में 3 की मौत

नाइजीरिया में छह तेल कर्मचारियों सहित चालक दल के दो सदस्यों को ले जा रहा एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में कुल आठ यात्रियों में से तीन की मौत हो गई। बता दें कि राष्ट्रीय तेल कंपनी के प्रवक्ता ओलूफेमी सोनेये ने गुरुवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी। बयान में कहा गया कि निजी कंपनी द्वारा संचालित हेलीकॉप्टर नाइजीरियाई राष्ट्रीय पेट्रोलियम कंपनी लिमिटेड द्वारा किराए पर लिया गया था। रिवर्स राज्य की राजधानी पोर्ट हरकोर्ट से तेल उत्पादन और भंडारण सुविधा के लिए उड़ान भरते समय हेलीकॉप्टर संपर्क खो बैठा।

विमानन अधिकारियों ने कहा कि हेलीकॉप्टर से कोई आपातकालीन लोकेटर ट्रांसमीटर सिग्नल प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने पुष्टि की कि दुर्घटना के स्थान का पता लगाने के लिए मैन्युअल प्रयास जारी हैं। वहीं समाचार एजेंसी श‍िन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार नाइजीरिया के विमानन मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि जीवित बचे लोगों का पता लगाने और उन्हें बचाने के लिए सेना प्रयास कर रही है।

बयान में कहा गया है, नाइजीरियाई खोज और बचाव इकाई, नाइजीरियाई नागरिक उड्डयन प्राधिकरण, राष्ट्रीय सुरक्षा जांच ब्यूरो और अन्य संबंधित एजेंसियों के सहयोग से खोज और बचाव अभियान जारी है।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Abhishek Kumar

View all posts

Advertisement
Advertisement
×