टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

सीएम सिटी से अढ़ाई करोड़ रुपए की हेरोइन बरामद

NULL

12:55 PM Mar 10, 2018 IST | Desk Team

NULL

करनाल : अल सुबह करनाल पुलिस ने अम्बाला पुलिस के सहयोग से सी.एम सिटी में नशीले पदार्थो की एक बड़ी खेप बरामद की है। करनाल में करीब अढ़ाई करोड़ रुपए की हेरोइन बरामद की गई है। इस मामले में चार आरोपियों को काबू किया गया है। जिस तस्कर की जेब से हेरोइन बरामद की गई है। वह पी.जी.आई में बी.ए.एम.एस फाइनल इयर का छात्र है। यह एक बहुत बड़ा गिरोह है। इसका असली सरंगना कौन है। पुलिस पता लगा रही है। करनाल में इतनी मात्रा में हेरोइन का मिलना इस बात को साबित करता है कि हरियाणा में भी नशीले पदार्थो की तस्करी पूरे यौवन पर है। गिरोह से 452 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। एस.पी जश्नदीप सिंह रंधावा के मुताबिक अन्तर्राष्ट्रीय मार्किट में इसकी कीमत अढ़ाई करोड़ रुपए के आस-पास है।

Advertisement

एस.पी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि करनाल पुलिस को अम्बाला पुलिस ने सूचना दी थी कि कुछ तस्कर नशीला पदार्थ ला रहे है। रात को सी.आई.ए-2 के जसपाल सिंह ढिल्लो ने अपने ए.एस.आई शैलेन्द्र कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन कर दिया। सूचना मिलते ही अनाज मंडी के आस-पास नाकाबंदी कर दी गई। अनाज मंडी चौक पर ही एक डिजायर गाड़ी को रोका गया। जैसे ही गाड़ी रूकी तो उसमे सवार चार लोग भागने लगे। लेकिन पुलिस की सर्तकता से उन्हें दबोच लिया गया। जब उनकी बारी-बारी से तलाशी ली गई तो अलीपुर खालसा के रहने वाले विजय कुमार पुत्र राजबीर सिंह से 452 ग्राम सफेद पदार्थ बरामद किया गया। बाद में पता चला कि वह हेरोइन है। इसके साथ कोहंड के किशोर कुमार और राजिन्द्र पाल तथा मूनक के करतार सिंह को भी काबू किया गया है।

विजय कुमार पी.जी.आई में बी.ए.एम.एस का फाइनल इयर का छात्र है। एस.पी जश्नदीप सिंह रंधावा ने बताया कि चारो तस्कर इस नशीले पदार्थ को मध्य प्रदेश से ला रहे थे। इसे कुरुक्षेत्र, शाहाबाद, अम्बाला और पटियाला की तरफ सप्लाई करना था। एस.पी ने कहा कि करनाल पुलिस को यह बहुत बड़ी कामयाबी मिली है। उन्होंने यह भी बताया कि इस गिरोह का किन-किन लोगों से लिंक है। क्या पहले भी इन्होंने तस्करी की है। ये नशीला पदार्थ कहां से लाते है और कहां बेचते है और इन सबके पीछे किन-किन का हाथ है। यह सब पुलिस पता लगाएगी। एस.पी ने बताया कि जिस गाड़ी में यह नशीला पदार्थ ला रहे थे। वह बिना नम्बर की है। पुलिस अब इन्हें रिमांड पर लेगी और इनके सप्लायर और सोर्स का पता लगाएगी।

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।

– हरीश

Advertisement
Next Article