रस्सी पर करतब करने वाली इस लड़की ने शादी भी रस्सी पर रचाई, वायरल हुईं तस्वीरें
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक कपल की शादी की तस्वीरें वायरल हाे रहीं हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि इस कपल ने भी बहुत धूमधाम से शादी की है
08:16 AM Sep 19, 2019 IST | Desk Team
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक कपल की शादी की तस्वीरें वायरल हाे रहीं हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि इस कपल ने भी बहुत धूमधाम से शादी की है जिसके बाद इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। तो आपको बता दें कि इस कपल ने शादी रस्सी पर बैठ कर हवा में झूलकर की है। चलिए बताते हैं पूरा मामला।
Advertisement
ऐना और सिवन ने शादी बाजार के बीचों-बीच रस्सी के ऊपर की है। बता दें कि हाई वायरल आर्टिस्ट ऐना का सपना था कि वह रस्सी पर ही शादी करे। दरअसल ऐना रस्सियों पर करतब दिखाती हैं इसी वजह से उन्होंने शादी भी रस्सी पर की।
तस्वीरें वारयल हुई सोशल मीडिया पर
ऐना और सिवन की शादी की तस्वीरें फेसबुक पर सीसीटीवी पेज पर पोस्ट की हैं।
दुल्हन के पिता दुल्हे को लाए
Johann Traber ऐना के पिता हैं और वह भी रस्सी पर करतब करते हैं। बता दें कि वह रस्सी पर बाइक चलाते हैं। रस्सी पर बाइक चलाकर वह सिवन को लेकर आए। इस तरह के स्टंट्स करना ऐना की फैमिली को विरासत में मिला है।
इसका मतलब यह कि ऐना के परिवार का यह पुराना पेशा है। ऐना के दादा-परदादा इसको करते आए हैं। लेकिन ऐसा उनके परिवार में पहली बार हुआ है जब किसी ने रस्सी पर ऐसे शादी की हो।
एक टाइटरोप वॉक है हर शादी
मीडिया से बात करते हुए ऐना ने कहा कि एक तरीके का टाइटरोप वॉक हर शादी है। ऐना यह बात बिल्कुल सही कही है। जिस तरह करतब करते समय रस्सी कसी होती है वैसे ही शादी की रस्सी भी कसी होनी चाहिए वर्ना ढील छोड़ने पर कई सारी गड़बड़ हो सकती हैं।
हर शादी करने वाले को यह सोचना चाहिए कि शादी को कैसे चलाना है। बस आप ऐना ऐसी शादी करने के बारे में मत सोचना क्योंकि वह करतब करना जानती हैं।
Advertisement