W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Himachal के CM सुक्खू ने 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया

04:37 PM Jan 21, 2024 IST | Yogita Tyagi
himachal के cm सुक्खू ने 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया
Advertisement

Himachal प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश की रविवार को घोषणा की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर लोगों से अपने घरों में दीप प्रज्जवलित करने की भी अपील की। भारतीय जनता पार्टी की ओर इशारा करते हुए कहा, भगवान राम किसी एक राजनीतिक दल से संबद्ध नहीं हैं बल्कि वह हर किसी के आदर्श हैं और देश की संस्कृति हैं। CM सुक्खू ने कहा, मैं अपने घर में दीये जलाऊंगा और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करूंगा। मैं निकट भविष्य में अयोध्या मंदिर जरूर जाऊंगा।उन्होंने कहा कि जाखू में भगवान राम की एक प्रतिमा बनाई जाएगी।

  • हिमाचल CM ने 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश की रविवार को घोषणा की
  • CM ने इस अवसर पर लोगों से अपने घरों में दीप प्रज्जवलित करने की भी अपील की
  • भगवान राम किसी राजनीतिक दल से संबद्ध नहीं बल्कि वह हर किसी के आदर्श- CM
  • मैं अपने घर में दीये जलाऊंगा और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करूंगा-CM

इन राज्यों में भी छुट्टी घोषित

इसके अलावा BJP शासित सभी राज्यों के साथ ही कई ऐसे भी राज्य हैं जिनमें दूसरी पार्टी की सरकार है ने भी 22 जनवरी को सभी सरकारी कार्यालयों में आधे दिन की छुट्टी घोषित की है। इसमें उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, त्रिपुरा, चंडीगढ़, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, हरियाणा, गोवा, राजस्थान और उत्तराखंड शामिल हैं। दिल्ली में स्कूलों की छुट्टी को लेकर अभी कोई नोटिस सामने नहीं आया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×