Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Himachal Pradesh : राहुल ने हिमाचल में बाढ़ और भूस्खलन से भारी तबाही जानमाल के नुकसान पर दुख जताया

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन और बाढ़ से कई लोगों की मौत होने पर शनिवार को दुख जताया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

01:22 AM Aug 21, 2022 IST | Desk Team

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन और बाढ़ से कई लोगों की मौत होने पर शनिवार को दुख जताया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन और बाढ़ से कई लोगों की मौत होने पर शनिवार को दुख जताया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।उन्होंने ट्वीट किया हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन, बादल फटने और बाढ़ की वजह से भारी तबाही हुई है, हिमाचल के अलग-अलग हिस्सों से आ रही हादसों की ख़बरें बेहद दुःखद हैं। मेरी सरकार से अपील है पीड़ितों तक जल्द से जल्द हरसंभव सहायता पहुंचाने का प्रयास किया जाए।’
Advertisement
मृतकों की आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूं – राहुल
’राहुल गांधी ने कहा, ‘‘मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने और मृतकों की आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूं एवं शोक-संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट करता हूं।’’हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन, बाढ़ और बादल फटने की घटनाओं में एक ही परिवार के आठ सदस्यों समेत 22 लोगों की मौत हो गई जबकि छह अन्य लोगों के भी जीवित नहीं होने की आशंका है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के निदेशक सुदेश कुमार मोख्ता ने शनिवार को बताया कि 10 अन्य लोग घायल हो गए हैं।
Advertisement
Next Article