W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Himani Narwal murder case: रोहतक में कांग्रेस महिला नेता की हत्या, सूटकेस में मिला शव

रोहतक के सांपला बस अड्डे के पास एक सूटकेस में महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया…

01:14 AM Mar 02, 2025 IST | Shera Rajput

रोहतक के सांपला बस अड्डे के पास एक सूटकेस में महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया…

himani narwal murder case  रोहतक में कांग्रेस महिला नेता की हत्या  सूटकेस में मिला शव

हरियाणा के रोहतक से एक बड़ी सनसनीखेज खबर सामने आई है। हरियाणा के रोहतक जिले में शनिवार को सांपला बस अड्डे के पास एक सूटकेस में महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। रोहतक में सूटकेस में मिली लाश की शिनाख्त कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल के रूप में हुई है।

Advertisement

पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। कांग्रेस की महिला नेता हिमानी नरवाल की लाश रोहतक के सांपला के पास सुबह में बंद सूटकेस में मिली थी। सुबह से पुलिस इसे लावारिस लाश मानकर जांच में जुटी थी। लेकिन बाद में कांग्रेस विधायक भारत भूषण बत्रा ने शव की पहचान हिमानी नरवाल के रूप में किया।

Advertisement

उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच कारवाई – भूपेंद्र सिंह हुड्डा

Advertisement

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शनिवार को मांग की कि रोहतक में कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल की हत्या के मामले की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच कारवाई जाए और दोषियों को जल्द से जल्द और कड़ी से कड़ी सजा दिलवाई जाए।

उन्होंने यहाँ जारी बयान में कहा कि इस तरह एक लड़की की हत्या होना और उसका शव सूटकेस में मिलना दुखदायी, आघात पहुंचाने वाला और स्तब्धकारी है। यह प्रदेश की कानून व्यवस्था पर धब्बा है।

कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल के रूप में हुई युवती की शिनाख्त

उलेखनीय है कि रोहतक में सूटकेस में मिली लाश की शिनाख्त कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल के रूप में हुई है। हिमानी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ‘भारत जोड़’ यात्रा में शामिल हुई थीं और उस दौरान की उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हुई थी।

श्री हुड्डा ने कहा कि महिलाओं के विरुद्ध अगर कोई भी ऐसी वारदात होती है तो सरकार और पूरी कानून व्यवस्था को उदाहरण तय करने वाली कार्रवाई करनी चाहिए। ताकि भविष्य में कोई भी अपराधी प्रवृत्ति से ग्रस्त व्यक्ति ऐसी वारदात को अंजाम देने से पहले हजार बार सोचे।

अपराधी बेखौफ होकर हर तरह की वारदातों को दे रहे हैं अंजाम

कांग्रेस नेता ने कहा कि ऐसा लगता है कि प्रदेश में कोई चुनी हुई सरकार नहीं, बल्कि जंगलराज चल रहा है। अपराधी बेखौफ होकर हर तरह की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और आम जनता खौफ के साये में जी रही है।

Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×