For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Himanshi khurana और Asim Riaz का हुआ ब्रेकअप, बताई रिलेशन खत्म होने की वजह

11:26 AM Dec 07, 2023 IST | Anjali Dahiya
himanshi khurana और asim riaz का हुआ ब्रेकअप  बताई रिलेशन खत्म होने की वजह
Himanshi khurana And Asim Riaz

'BigBoss13' के घर में कई जोड़ियां बनीं। इनमें से एक थी Asim Riaz और Himanshi khurana की जोड़ी। लोगों को ये जोड़ी काफी पसंद थी और चाहने वाले खूब प्यार भी लुटाते थे। शो खत्म होने के बाद भी दोनों लंबे वक्त से साथ थे, लेकिन हाल में ही दोनों ने अपने ब्रेकअप की घोषणा कर दी है। अब दोनों हमेशा-हमेशा के लिए अलग हो गए हैं। दोनों का रिश्ता अब टूट गया है। इसके ऐलान के साथ ही दोनों के फैंस का भी दिल टूट गया है। Himanshi khurana  ने इसकी आधिकारिक घोषणा अपने ट्विटर हैंडल पर की है। वहीं इंस्टाग्राम पर भी उन्होंने एक स्टोरी शेयर की है, जो काफी अजीब है। फैंस उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी को डीकोड करने की कोशिश कर रहे हैं।

  • 'BigBoss13' के घर में कई जोड़ियां बनीं। इनमें से एक थी Asim Riaz और Himanshi khurana की जोड़ी।
  • Himanshi khurana  ने इसकी आधिकारिक घोषणा अपने ट्विटर हैंडल पर की
  • पहली बार Himanshi khurana और Asim Riaz की मुलाकात 'बिग बॉस 13' के घर में हुई

एक्स पर Himanshi khurana ने किया पोस्ट

कुछ ही मिनट पहले Himanshi khurana  ने अपने ट्विटर हैंडल पर Asim Riaz के साथ अपने ब्रेकअप की आधिकारिक घोषणा की। उन्होंने अपने फैंस के साथ एक नोट साझा किया जिसमें लिखा था, 'हां, मैं और असीम अब साथ नहीं हैं, हमने जो भी समय एक साथ बिताया है वह बहुत अच्छा रहा है, लेकिन हमारा साथ अब खत्म हो रहा है। हमारे रिश्ते की यात्रा बहुत अच्छी थी। हम अपने जीवन में आगे बढ़ रहे हैं। हम आपसे हमारी निजता का सम्मान करने का अनुरोध करते हैं - हिमांशी।' एक्ट्रेस ने इस पोस्ट में ब्रेकअप की वजह तो नहीं बताई लेकिन उन्होंने अपनी हालिया इंस्टाग्राम स्टोरी में ब्रेकअप की वजह बताई है, वो भी काफी घुमा फिराकर।


तो आखिर इस वजह से हुआ ब्रेकअप

Himanshi khurana ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, 'जब हमने कोशिश की... पर हम अपनी जिंदगी के लिए कोई हल नहीं निकाल सके...आप अब एक-दूसरे को प्यार करते हैं, लेकिन लक हमेशा साथ और खुश रहने के लिए सपोर्ट नहीं कर रहा है। कोई नफरत नहीं सिर्फ प्यार... इसे कहते हैं समझदार लोगों की तरह निर्णय लेना।' इस पोस्ट को देखने के बाद साफ हो रहा है कि दोनों ने आपसी सहमती से ब्रेकअप किया है। फिलहाल हिमांशी ने भी साफ कर दिया है कि दोनों के दिल में अब भी एक-दूसरे के लिए प्यार है, लेकिन परिस्थितियां उनका साथ नहीं दे रही हैं।

ऐसे खत्म हुई प्रेम कहानी

बता दें, पहली बार Himanshi khurana और Asim Riaz की मुलाकात 'बिग बॉस 13' के घर में हुई थी। आसिम ने अपने प्यार का ऐलान बीबी हाउस में ही कर दिया था। Himanshi khurana ने भी अपने बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप कर के Asim Riaz  का हाथ थाम लिया था। इसके बाद से ही दोनों साथ थे। दोनों कई म्यूजिक वीडियो में भी साथ नजर आ चुके थे।

मनोंरजन जगत की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Bollywood Kesari’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Anjali Dahiya

View all posts

Advertisement
×