IPL में एनरिच नॉर्टजे ने सबसे तेज गेंद फेंकने रिकॉर्ड अपने नाम किया, इस मामले में डेल स्टेन को पछाड़ा
सॉउस अफ्रीका क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज एनरिच नॉर्टचे आईपीएल 2020 में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेल रहे हैं। बीते बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स
02:14 PM Oct 15, 2020 IST | Desk Team
सॉउस अफ्रीका क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज एनरिच नॉर्टचे आईपीएल 2020 में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेल रहे हैं। बीते बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच में 30वां मैच खेला गया। दिल्ली ने राजस्थान को 13 रनों से हराया। राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर को नॉर्टचे ने सबसे तेज गेंद डाली जिसे वह समझ नहीं पाए और बोल्ड हो गए।
इस तेज गेंद के साथ ही एनरिच नॉर्टचे ने अपने नाम इतिहास रच दिया। दरअसल यह गेंद नॉर्टचे ने 155.1 km/h की रफ्तार से डाली थी। जबकि इसी ओवर की पांचवीं गेंद नॉर्टचे ने 156.2 km/h की रफ्तार से फेंकी। इस रफ्तार से गेंद फेंकने में भी नॉर्टचे ने आईपीएल में इतिहास रच दिया और सबसे तेज गेंद डालने का रिकॉर्ड अपने नाम किया।
इस मैच में पहले ही ओवर में अपने नॉर्टचे ने पहली 4 गेंदे 150 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से फेंकी थी। वैसे 5 गेंदों में शानदार बल्लेबाज बटलर ने की और 2 चौके और एक छक्का जड़ा। मगर ओवर की पांचवीं गेंद पर वह बोल्ड हो गए। सबसे तेज गेंद फेंकने वाले गेंदबाज एनरिच नॉर्टचे आईपीएल के इतिहास में बन गए हैं।
Advertisement
नॉर्टचे ने सबसे तेज गेंदे फेंकने के साथ ही आईपीएल में दिग्गत तेज गेंदबाज डेल स्टेन का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। साल 2012 में आईपीएल में 154.40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से स्टेन ने गेेंद फेंकी थी। सबसे दिलचस्प बात यह है कि 3 सबसे तेज गेंद फेंकना का रिकॉर्ड आईपीएल के इतिहास में एनरिच नॉर्टचे के नाम पर ही है। क्रिकेट जगत भी एनरिच नॉर्टचे की इतनी तेजी गेंदबाजी देखकर दंग रह गया है।
पूर्व ऑस्ट्रेलिया तेज गेंदबाज ब्रेट ली को रफ्तार का सौदागर कहा जाता है। नॉर्टचे की इस तेज गेंद पर उन्होंने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के कोच रवि शास्त्री ने भी अपना रिएक्शन दिया है। नॉर्टचे ने जोस बटलर को 22 रनों पर आउट किया। बटलर ने अपनी पारी में 9 गेंदों में 3 चौके और 1 छक्का लगाया।
दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी इस मैच में की। धवन और कप्तान श्रेयस ने अर्धशतकीय पारी की बदौलत टीम का स्कोर 161 रनों पर पहुंचाया। धवन ने 57 रन और श्रेयस अय्यर ने 53 रन बनाए।
Advertisement