टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

हॉलीवुड एक्टर Robbie Coltrane ने दुनिया को कहा अलविदा, 'Harry Potter' में बने थे रूबीयस हैग्रिड

72 साल के रॉब्बी पिछले दो सालों से स्वास्थ्य समास्याओं से जूझ रहे थे। एक्टर की मौत की खबर सुन सोशल मीडिया पर शोक की लहर छा गई है। सोशल मीडिया पर लोग एक्टर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। रॉब्बी ने ऐसे तो कई फिल्मों में काम किया है लेकिन फैंस उन्हें हैरी पॉटर के हैग्रिड के रुप में सबसे ज्यादा पसंद करते है।

11:28 AM Oct 15, 2022 IST | Desk Team

72 साल के रॉब्बी पिछले दो सालों से स्वास्थ्य समास्याओं से जूझ रहे थे। एक्टर की मौत की खबर सुन सोशल मीडिया पर शोक की लहर छा गई है। सोशल मीडिया पर लोग एक्टर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। रॉब्बी ने ऐसे तो कई फिल्मों में काम किया है लेकिन फैंस उन्हें हैरी पॉटर के हैग्रिड के रुप में सबसे ज्यादा पसंद करते है।

हॉलीवुड एक्टर रॉब्बी कोलट्रेन
ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। कल देर रात रॉब्बी के निधन की खबर सुन ना सिर्फ
हॉलीवुड इंडस्ट्री बल्कि विश्वभर लोग दुख जता रहे है। 72 साल के रॉब्बी पिछले दो
सालों से स्वास्थ्य समास्याओं से जूझ रहे थे। एक्टर की मौत की खबर सुन सोशल मीडिया
पर शोक की लहर छा गई है। सोशल मीडिया पर लोग एक्टर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। रॉब्बी
ने ऐसे तो कई फिल्मों में काम किया है लेकिन फैंस उन्हें हैरी पॉटर के हैग्रिड के
रुप में सबसे ज्यादा पसंद करते है।

Advertisement

हॉलीवुड के दिग्गज और आइकॉनिक
एक्टर रॉब्बी कोलट्रेन ने 72 साल की उम्र में दुमिया को अलविदा कह दिया है। रॉब्बी
ने कल रात अपने जीवन की अंतिम सासें ली है। एक्टर की निधन से पूरे एंटरटेनमेंट
दुनिया में शोक की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड के
तमाम एक्टर रॉब्बी को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। वहीं, फैंस भी एक्टर के आत्मा के शांति
की प्रार्थना कर रहे हैं।

यूं तो रॉब्बी ने कई
फिल्मों में काम किया है। लेकिन हैरी पॉटर में हैग्रिड के किरदार से वो लोगों के बीच
काफी मशहूर है। उनके इस आइकॉनिक रोल के लिए फैंस ही नहीं बल्कि क्रटिक्स ने भी
जमकर तारीफ की थी। फिल्म रिलीज होने के बाद आज भी लोगों के दिलों में रॉब्बी की
पहचान हैग्रिड से ही है। सोशल मीडिया पर एक्टर को श्रद्धांजलि देते हुए सबने एक्टर
के इस किरदार की फोटोज-वीडियोज को शेयर किया है।

हैरी पॉटर के अलावा
रॉब्बी ने जेम्स बांड (गोल्डन आई)
, नेशनल ट्रेस्योर
और टीवी शो क्रैकर में अपनी एक्टिंग की मिशाल पेश की है। ट्वीटर पर एक्टर कल रात
से ही ट्रेंड कर रहे हैं। लोग अपने-अपने तरीके से उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
कोई उन्हें लीजेंड बताते हुए उनके आत्मा की शांति की दुआ कर रहा है तो किसी ने
लिखा कि “आपके बिना कोई हॉगवर्ट्स नहीं है
, हैग्रिड।”

Advertisement
Next Article