W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

गृह मंत्री अमित शाह बीकानेर पहुंचे, CM भजनलाल ने किया स्वागत

01:26 PM Feb 20, 2024 IST | Yogita Tyagi
गृह मंत्री अमित शाह बीकानेर पहुंचे  cm भजनलाल ने किया स्वागत
Advertisement

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह राजस्थान के एक दिवसीय दौरे पर मंगलवार दोपहर बीकानेर पहुंचे। हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सी.पी. जोशी और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल सहित अन्य नेताओं ने उनकी अगवानी की।

  • अमित शाह राजस्थान के एक दिवसीय दौरे पर बीकानेर पहुंचे
  • एयरपोर्ट पर CM भजनलाल और अन्य कई नेताओं ने उनकी अगवानी की
  • अमित शाह बीकानेर में लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति को संबोधित करेंगे

पार्टी सूत्रों के अनुसार शाह बीकानेर में लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह उदयपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके अलावा, शाम को शाह का जयपुर में प्रबुद्धजन सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्धजनों के साथ संवाद का कार्यक्रम निर्धारित है।

अरुणाचल के स्थापना दिवस पर लोगों को दी बधाई

इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को बधाई दी और कामना की कि मुख्यमंत्री पेमा खांडू के नेतृत्व में राज्य विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा। अमित शाह ने मिजोरम के स्थापना दिवस पर भी राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं। अमित शाह ने एक पोस्ट में कहा, अरुणाचल प्रदेश के भाइयों और बहनों को राज्य के स्थापना दिवस की बधाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सर्वसमावेशी विकास की नीति ने प्राकृतिक सुंदरता और जीवंत सांस्कृतिक विविधता से समृद्ध राज्य की आर्थिक क्षमता को नया आयाम देने में बहुत योगदान दिया है।

अरुणाचल प्रदेश के लिए की कामना

उन्होंने कहा, मैं कामना करता हूं कि आने वाले समय में अरुणाचल प्रदेश के लोग पेमा खांडू के नेतृत्व में विकास की नई ऊंचाइयों को छुएं। अमित शाह ने मिजोरम के लोगों को अपने संदेश में कहा कि यह राज्य देश की सांस्कृतिक विविधता का एक जीवंत उदाहरण है। उन्होंने कहा, प्रगति और भलाई के लिए मेरी शुभकामनाएं राज्य के लोगों के साथ हैं। अरूणाचल प्रदेश और मिजोरम को 1987 में आज ही के दिन राज्य का दर्जा दिया गया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×