For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Hong Kong: Restaurant ने बेचा ये Weird Pizza, कहता है बहुत टेस्टी है! क्या आप भी खाएंगे?

09:55 AM Nov 09, 2023 IST | Pratibha
hong kong  restaurant ने बेचा ये weird pizza  कहता है बहुत टेस्टी है  क्या आप भी खाएंगे

दक्षिण चीन या हांगकांग में लोग चाव से सांप खाते हैं। सर्दियों में तो इसका सूप का खूब पसंद किया जाता है। धीरे-धीरे यह भोजन दक्षिण एशिया में भी फैल गया है। अब इन क्षेत्रों में सांपों की खेती होती है ।लोग इस डिश को बड़े ही चाव से खाते हैं।

आमतौर पर पिज्जा बहुत लोगों का फेवरेट डिश है। यूं तो हम वेज पिज़्ज़ा, चिकन पिज़्ज़ा खाना पसंद करते हैं। कहीं-कहीं कस्टमर को ध्यान में रखकर पिज़्ज़ा में भी कई बदलाव किए जाते हैं। पिज़्ज़ा में कुछ सामग्रियों को जोड़ दिया जाता है। हालांकि आपने कभी साँप पिज्जा  का नाम नहीं सुना होगा लेकिन यह सच है।

सीएनएन की खबर के अनुसार पिज़्ज़ा पिज़्ज़ा हट हांगकांग में अपने कस्टमर को नाग पिज़्ज़ा दे रहा है। कंपनी का कहना है कि यह स्पेशल एडिशन है। हांगकांग में यह एक पारंपरिक भोजन है और लोग इसे खाना खूब पसंद करते हैं। यह पिज़्ज़ा हट एक अमेरिकन कंपनी है। इसने हाल ही में हांगकांग ने स्नेक पिज्जा की शुरुआत की है

हालांकि सोशल मीडिया पर इसकी मार्केटिंग देखने के बाद लोग पूरी तरह से हक्के-बक्के हैं। देखा जाए तो हांगकांग और दक्षिण चीन में लोग इसे खूब चाव से खाते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
×