टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

हुड्डा गुट के छौकर ने की राहुल गांधी से मुलाकात

NULL

12:47 PM Mar 18, 2018 IST | Desk Team

NULL

चंडीगढ़ : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का अधिवेशन शुरू होते ही हरियाणा कांग्रेस के दिग्गजों ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। शक्ति प्रदर्शन में जुटे हुड्डा, तंवर और किरण खेमों के नेता दिल्ली दरबार में अपना दम दिखा रहे हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं पूर्व विधायक धर्म सिंह छौकर ने पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन से ठीक पहले बृहस्पितवार देर शाम कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। धर्म सिंह छौकर हुड्डा गुट के गैर जाट नेता हैं और 2009 में हजकां के पांच विधायकों को तोड़कर कांग्रेस की सरकार बनवाने में उनकी अहम भूमिका रही है।

Advertisement

धर्म सिंह छौकर हाल ही में शुरू की गई पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की रथयात्रा के संयोजक भी रहे। धर्म सिंह छौकर ने राहुल गांधी से मुलाकात कर हरियाणा की राजनीतिक स्थिति पर मुलाकात की। साथ ही यह भी कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में हरियाणा में कांग्रेस मजबूत होगी। धर्म सिंह छौकर खुद हरियाणा कांग्रेस के कार्यकारी प्रधान पद के प्रबल दावेदार हैं। छौकर को पूर्व सीएम हुड्डा का भरोसेमंद साथी माना जाता है।

छौकर ने राहुल गांधी से मुलाकात कर हरियाणा कांग्रेस में विभिन्न नेताओं की मौजूदा स्थिति तथा पार्टी में उनकी भूमिका पर भी चर्चा की है। इस मुलाकात के तुरंत बाद कांग्रेस के बाकी नेता भी अब दिल्ली दरबार की परिक्रम कर सकते हैं। इससे पहले भी हुड्डा खेमे के कुलदीप शर्मा, कर्ण सिंह दलाल और गीता भुक्कल समेत कई नेता राहुल गांधी से मिल चुके हैं।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक  करें।

Advertisement
Next Article