टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

दिल्ली में कूच कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज हुड्डा की निंदा

NULL

07:53 PM Feb 23, 2018 IST | Desk Team

NULL

चंडीगढ़ : हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद, सिंह हुड्डा ने दिल्ली की तरफ कूच कर रहे किसानों पर किये गए लाठी चार्ज की आज निंदा करते हुए आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को वायदाखिलाफी की याद दिलाने पर किसानों पर लाठियां भांजी जा रही है।श्री हुड्डा ने आज यहां जारी बयान में कहा कि भाजपा ने गत लोकसभा चुनाव के समय किसानों से अनेकों लोक लुभावने वायदे किए थे, जिनमें प्रमुख रूप से स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करना था लेकिन सत्ता प्राप्ति के बाद न केवल उन वायदे को भूल गई अपितु उन वायदों को याद दिलाने पर लाठियां भांजी जा रही हैं।

Advertisement

उन्होंने कहा कि कैसी विडंबना है की देश की किसान को अपने ही देश की राजधानी में घुसने से रोका जा रहा है। श्री हुड्डा ने आरोप लगाया कि यमुनानगर में शांतिप्रिय किसानों पर अकारण लाठियां तक भांजी गई और उसके बाद अनेकों किसानों के ट्रैकटर दिल्ली पुलिस ने भाजपा सरकार के आदेश पर जब्त कर लिये तथा शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे किसानो को थानों में बैठा लिया। कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा को याद रखना चाहिए कि जब देश की आबादी 30 करोड़ थी तब अनाज बाहर से मंगवाना पड़ता था यह किसान की मेहनत का ही परिणाम है कि आज देश के 130 करोड़ आबादी का पेट भरने के बाद भी अनाज से गोदाम भरे पड़ हैं।

 पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि कांग्रेस किसानों के साथ है और सरकार को हठधर्मीं छोड़कर उनकी जायज मांगों एकदम स्वीकार करना चाहिए सिर्फ जय जवान जय किसान के नारे लगाने से काम चलने वाला नहीं है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि किसानों को रिहा किया जाये, उनपर दर्ज मुकदमे वापस लिये जाए और जब्त ट्रैकटरों को तुरंत लौटाया जाए।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

 

Advertisement
Next Article