आज का राशिफल (18 फरवरी 2022)
आर्थिक स्तर पर उन्नति रहेगी,नए पार्टनरशिप से बचें।
05:11 AM Feb 18, 2022 IST | Desk Team
मेष (ARIES) : (Mar 21-Apr 20)
Advertisement
आर्थिक स्तर पर उन्नति रहेगी,नए पार्टनरशिप से बचें।
परिवार के लोग आपको हल्के में ले सकते हैं,ध्यान रखें। प्रोफेशनल क्षेत्र में सकारात्मक समय रहने के संकेत हैं। प्रॉपर्टी डील फाइनल होने में वक्त लग सकता है,धैर्य रखें। सेहत के मामले में सजग रहेंगे,फिटनेस का ध्यान रखेंगे।
शुभ अंक : 5 शुभ रंग : शेड्स ऑफ ग्रीन
वृष (TAURUS) : (Apr 21-May 20)
फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रख पाएंगे,सुकून मिलेगा। परिवार में सकारात्मक माहौल रहने के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी,ओहदा बढ़ेगा। दोस्तों के साथ रोमांचक ट्रिप प्लान कर सकते हैं। पढ़ाई के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन रहने वाला है।
शुभ अंक :8 शुभ रंग : पेरॉट ग्रीन
मिथुन (GEMINI) : (May 21-Jun 21)
आमदनी अच्छी रहेगी ,पुराने लेन देन चुका सकते हैं। भाई बहनों के साथ प्रॉपर्टी विवाद खत्म कर पाएंगे। फ्रेशर्स को अच्छा जॉब ऑफर मिलने की उम्मीद है। किसी बुरी आदत पर नियंत्रण करने में सफल रहेंगे। हॉबी के लिए वक्त निकालना चाहेंगे,सुकून मिलेगा।
शुभ अंक : 22 शुभ रंग : इंडिगो
कर्क (CANCER) : (Jun22-Jul 22)
आमदनी से ज्यादा खर्च के संकेत हैं,बजट का ध्यान रखें। किसी आलिशान पार्टी में बुलाए जाने की संभावना है। अन्य प्रतियोगियों से बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे,प्रयास करें। खाने पीने में परहेज कई बीमारियों से सुरक्षित रखने वाला है। कमजोर विषय में अच्छा प्रदर्शन रहेगा,आत्मविश्वास बनाए रखें।
शुभ अंक : 11 शुभ रंग : हल्का लाल
सिंह (LEO) : (Jul 23-Aug 23)
लोन अप्लिकेशन आसानी से पास हो जाएगा,निश्चिंत रहें। बात बढ़ने से रोकने के लिए शांत रहना जरुरी होगा। कार्यक्षेत्र में आपके मेहनत की सराहना होने वाली है। प्रॉपर्टी के मामले में भाग्यशाली रहेंगे,अच्छा सौदा होगा। गुस्से पर काबू पाने के लिए खुद को व्यस्त रख सकते हैं।
शुभ अंक : 8 शुभ रंग: पेरॉट ग्रीन
कन्या (VIRGO) :(Aug 24-Sept 23)
लगातार प्रयास करते रहें अंततः सफलता जरुर मिलेगी। किसी अच्छी परियोजना की जिम्मेदारी मिलने वाली है। किसी समारोह के जरिये समाज में इज्जत बढ़ सकती है। लंबी यात्रा पर जाने वाले पूरी तैयारी के साथ ही निकलें। पढ़ाई के स्तर पर प्लान के अनुरुप ही सबकुछ चलेगा।
शुभ अंक : 11 शुभ रंग : बेबी पिंक
तुला (LIBRA) : (Sept 24-Oct 23)
व्यस्त समय में यात्रा का प्लान टाल देना ही बेहतर होगा। अपनों का सहयोग मिलेगा,लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा,आत्मविश्वास बनाए रखना है। अपने बजट में आने वाला किराये का घर मिल जाएगा। सेहत और फिटनेस के लिए डाइट को लेकर सख्त रहेंगे।
शुभ अंक : 18 शुभ रंग : सैंडी ब्राउन
वृश्चिक (SCORPIO) : (Oct 24-Nov 22)
वित्तीय स्थिति पर सही से नजर डालने की जरुरत होगी। करीबी लोगों के साथ राइड पर जाना रोमांचक रहेगा। पढ़ाई के स्तर पर चल रही चिंता दूर हो जाने वाली है। प्रोफेशनल क्षेत्र में तरक्की का रास्ता खुलने की उम्मीद है। कोई पुराना साथी आपके घर आ सकता है,उत्साहित रहेंगे।
शुभ अंक : 1 शुभ रंग : हल्का लाल
धनु (SAGITTARIUS) : (Nov 23-Dec 21)
कई अलग अलग स्रोत से आमदनी होने वाली है। परिवार के लोग आपके सहयोग से संतुष्ट रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अपनी जगह बनाने के लिए प्रयास करेंगे। नियमित व्यायाम करना आपकी प्राथमिकता रहेगी। प्रॉपर्टी डील करते समय डाक्यूमेंट्स का ध्यान रखें।
शुभ अंक : 18 शुभ रंग : पिंक
मकर (CAPRICORN) : (Dec 22-Jan 21)
बिजनेसपर्सन का पेंडिंग डील पूरा होने वाला है। काम के सिलसिले में विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। लोगों से मिलना और घूमना ताजगी और ऊर्जा देगा। पढ़ाई में अपनी गति बनाए रखेंगे,आत्मविश्वास बढ़ेगा। जिस नौकरी में सुकून नहीं,उसे छोड़ देना बेहतर है।
शुभ अंक : 18 शुभ रंग : सैंडी ब्राउन
कुम्भ (AQUARIUS) : (Jan 22-Feb 19)
सभी तरह के लेन देन से मुक्त हो जाएंगे,सुकून मिलेगा। परिवार के लोगों के बीच का संबंध और मजबूत होगा। सेहत को लेकर किया जा रहा प्रयोग फायदेमंद रहेगा। गाड़ी में कोई समस्या आ सकती है,परेशानी बढ़ने वाली है। इंटरनल असेसमेंट में शानदार प्रदर्शन रहने की उम्मीद है।
शुभ अंक : 8 शुभ रंग :पेरॉट ग्रीन
मीन (PISCES) : (Feb 20-Mar 20)
अपने प्रयास से फिट और सेहतमंद बने रहेंगे। किए गए निवेश से अपेक्षित रिटर्न मिल जाएगा। बिजनेसपर्सन इंप्लायी के प्रदर्शन से खुश रहेंगे। जल्दबाजी में प्रॉपर्टी पेपर साइन करने से बचें। दोस्त और करीबी मिलने आएंगे,उत्साहित रहेंगे।
शुभ अंक : 17 शुभ रंग :डार्क ग्रे
Advertisement