India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Horoscope: आज का राशिफल (08 अक्टूबर 2024)

04:00 AM Oct 08, 2024 IST
Advertisement

मेष राशि –( 21 मार्च – 20 अप्रैल)
नया एक्सर्साइज़ रिजाइम शेप में रखेगा I प्रॉपर्टी डील से अच्छा मुनाफा होने वाला है। कार्यस्थल की समस्याओं को सुलझा पायेंगे।

लकी नंबर : 5, लकी कलर : ग्रीन

वृषभ राशि –( 21 अप्रैल- 20मई)
हेल्दी डाइट लेना शुरु कर सकते हैं,फिट रहेंगे। फिजूल खर्ची कम करना वित्तीय मजबूती देगा। नया व्यवसाय उन्नति के रास्ते ले जाएगा। आपके प्रयासों से घरेलू माहौल बेहतर होगा।

लकी नंबर : 6, लकी कलर : रेड

मिथुन राशि –( 21मई – 21 जून)
अपने प्रयास से तनाव कम कर सकते हैं। आय बढ़ने वाली है,वित्तीय हालात सुधरेंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल माहौल मिलने वाला है। बाहर रहने वाले सदस्य घर लौट सकते हैं।

लकी नंबर : 4, लकी कलर : पर्पल

कर्क राशि –(22 जून – 22 जुलाई)
अपनी दिनचर्या में वर्क आउट शामिल करेंगे। फाइनेंस फ्रंट थोड़ा मायूस करेगा I प्रोफेशनल क्षेत्र में खुद को साबित करना होगा। परिवार में सुकून का माहौल मिलने वाला है।

लकी नंबर : 1, लकी कलर : लाइट येलो

सिंह राशि –(23 जुलाई -23 अगस्त)
नियमित व्यायाम से ब्रेक लेना हितकर होगा। किसी लुभावनी स्कीम में फंसने के संकेत हैं। इंटरव्यू देने जा रहे लोगों का समय साथ देगा। किसी घरेलू मामले को लेकर अशांति रहेगी।

लकी नंबर : 3, लकी कलर : मैजेंटा


कन्या राशि –( 24 अगस्त- 23 सितंबर)
जंक फूड का सेवन करते रहना भारी पड़ेगा। आर्थिक स्तर पर थोड़ा उतार चढ़ाव रहेगा। कार्यक्षेत्र के पेंडिंग काम पूरे कर सकते हैं। परिवार में सामंजस्य बढ़ाने की जरुरत है। प्रॉपर्टी विवाद का समाधान मिल जाएगा।

लकी नंबर : 2, लकी कलर : सिल्वर

तुला राशि –( 24 सितंबर- 23 अक्टूबर)
आलसी प्रवृति के लोग वर्कआउट शुरु करेंगे। बोनस मिलने या वेतन वृद्धि की संभावना है। पेशेवर क्षेत्र में अनुकूल माहौल मिलने वाला है। किसी पारिवारिक समारोह में शामिल होंगे।

लकी नंबर : 4, लकी कलर : डार्क ग्रे


वृश्चिक राशि –( 24 अक्टूबर- 22 नवंबर)
स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की संभावना है। कर्ज चुकाने के लिए कटौती करनी पड़ेगी। मीडिया से जुड़े लोगों को परेशानी रहेगी। नाराजगी छोड़कर घरेलू माहौल सुधारेंगे।

लकी नंबर : 17, लकी कलर : ऑरेंज

 

धनु राशि –(23 नवंबर – 21 दिसंबर)
डेली व्यायाम से फिट और ऊर्जावान रहेंगे। उधार का पैसा वापस लेना कठिन होगा। सहकर्मी आपके कंधे का भार हल्का कर देंगे। घरेलू मामलों में किसी से सलाह ले सकते हैं।

लकी नंबर :11, लकी कलर : सैफ्रॉन


मकर राशि –( 22 दिसंबर -21 जनवरी)
फिटनेस में अच्छी सुधार की संभावना है। बोनस या इंक्रिमेंट मिलने के चांसेज़ हैं I गाड़ी या कुछ अन्य बहुमूल्य सामान लेंगे। युवा बच्चों पर नजर रखना जरुरी होगा।

लकी नंबर :6, लकी कलर : व्हाइट


कुंभ राशि –( 22 जनवरी- 19 फरवरी)
मेडिटेशन के सहारे तनाव दूर कर पायेंगे। लोन चुकाने में कठिनाइयाँ आ सकती हैं। बजट बनाकर चलें,फिजूल खर्ची पर कंट्रोल रखें। किसी सौदे को अपने पक्ष में कर पायेंगे। अपने बुजुर्ग का गुस्सा झेलना पड़ेगा। अपना मकान लेने का सपना पूरा होगा।

लकी नंबर : 8, लकी कलर : ब्राउन

मीन राशि –(20फरवरी- 20 मार्च)
स्वास्थ्य चिंता का कारण बन सकता है। सेविंग का महत्व समझें,कमाई धीमी रहेगी। रिटेल से जुड़े लोगों का काम बढ़ेगा। पारिवारिक माहौल उत्साह पूर्ण रहेगा। विदेश यात्रा का मौका मिल सकता है। मैरेज प्रपोजल मिलने की संभावना है।

लकी नंबर : 22, लकी कलर : पीच

Advertisement
Next Article