India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Horoscope: आज का राशिफल (24 जून 2024)

07:00 AM Jun 24, 2024 IST
Advertisement

मेष –(21 मार्च- 20 अप्रैल)
पैसे की चिंता नहीं रहेगी,बचत की आदत डालें। हेल्थ कान्शस लोगों का ग्रुप ज्वाॅइन करेंगे। कार्यक्षेत्र में गंवा चुके मौके वापस मिलेंगे। घर के लोगों से आँख मिलाना कठिन होगा। ट्रैवल लाइफ में नयापन लाएगी,प्लान करें।

लकी नंबर : 3, लकी कलर : क्रीम

वृषभ –(21 अप्रैल- 20 मई)
अपने काम से लोगों को इंप्रेस कर पाएंगे I आर्थिक स्तर पर स्थिरता आने वाली है। कोई एक्सरसाइज के लिए प्रेरित कर सकता है। फैमिली वेकेशन का प्लान बनने वाला है।

लकी नंबर : 6, लकी कलर : मैजेंटा

मिथुन –(21 मई- 21 जून)
सेहत और फिटनेस को लेकर जागरुक रहेंगे। घर का माहौल सुधरेगा,सुकून महसूस होगा। प्रोफेशनल स्तर पर संतोषजनक दिन रहेगा। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने की जरुरत है।

लकी नंबर: 4, लकी कलर : सिल्वर

कर्क –(22 जून- 22 जुलाई)
प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले हैं। दिनचर्या में व्यायाम शामिल कर सकते हैं। कुछ नया करने के लिए पूंजी जुटा पाएंगे I बच्चे के किसी निर्णय पर उत्साहित रहेंगे।

लकी नंबर : 11, लकी कलर : व्हाइट

सिंह – (23 जुलाई- 23 अगस्त)
पेशेवर क्षेत्र में बड़ा अवसर मिलने वाला है। घर में कोई आयोजन होने की संभावना है। वजन कंट्रोल करने का प्रयास तेज होगा। रोमांच के शौकीन नए डेस्टिनेशन पर जाएंगे।

लकी नंबर : 7, लकी कलर : बेबी पिंक

कन्या –(24 अगस्त- 23 सितंबर)
ऑफिस में आपकी तारीफ होने वाली है। सक्रिय जीवनशैली जीने का प्रयास करेंगे। फालतूखर्च पर पाबंदी लगाने में सफल होंगे। कोई रोचक मेहमान घर आने वाला है। वेकेशन का समय है,ट्रिप पर जा सकते हैं। दामपत्य जीवन में मिठास बढ़ने वाली है।

लकी नंबर : 18, लकी कलर : ग्रे

तुला – (24 सितंबर- 23 अक्टूबर)
वर्कप्लेस पर आपका कद तेजी से बढ़ेगा। घर में किसी पार्टी का आयोजन करेंगे। वित्तीय स्तर पर मजबूती आने वाली हैं। घर के रेनोवेशन का काम करवा सकते हैं। यात्रा के शौकीन ट्रिप प्लान कर सकते हैं। पढ़ाई से संबंधित अच्छी खबर मिलेगी।

लकी नंबर : 17, लकी कलर : सैफ्रॉन

वृश्चिक –(24 अक्टूबर-22 नवंबर)
व्यायाम का सकारात्मक प्रभाव दिखने लगेगा। न्यूली मैरिड अपने जीवन से उत्साहित रहेंगे। ट्रिप पर जाना तनाव से मुक्त कर सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी पॉपुलरिटी बढ़ेगी। पूर्व के निवेश से अच्छा मुनाफा होने वाला है।

लकी नंबर : 3, लकी कलर : ब्राउन

धनु – (23 नवंबर – 21 दिसंबर)
पूर्व के निवेश से अच्छा मुनाफा हो सकता है। वैवाहिक जीवन में सौभाग्य बरसने वाला है। कार्यक्षेत्र में कोई आपका कॉन्फिडेंस बढ़ाएगा। किसी घरेलू आयोजन में व्यस्त रहने वाले हैं।

लकी नंबर :22, लकी कलर : गोल्डन

मकर –(22 दिसंबर-21 जनवरी)
पसंदीदा प्रोजेक्ट के लिए पार्टनर मिल जाएगा। किसी पेमेंट का इंतजार लंबा खींच सकता है। ऑफिस में कलिग्स का सपोर्ट मिलने वाला है। शैक्षणिक मामले में फैमिली का समर्थन मिलेगा।

लकी नंबर : 1, लकी कलर : लाइट येलो

कुंभ – (22 जनवरी- 19 फरवरी)
जॉब तलाशने वालों के लिए लकी दिन है। महत्वपूर्ण मामले में वरिष्ठों से सलाह लेंगे। ग्रामीण इलाकों में घूमने जाना रोचक होगा। घरेलू आयोजन को लेकर व्यस्तता रहेगी। प्रोफेशनल क्षेत्र में आपकी डिमांड बढ़ेगी। समाज में इमेज बनाने का प्रयास करेंगे।

लकी नंबर :4, लकी कलर : ब्लू

मीन –(20 फरवरी- 20 मार्च)
बिजनेस ट्रिप पर छुट्टियों का आनंद ले पाएंगे I परिवार के साथ वक्त बिताएंगे,सुकून मिलेगा। बुक की गई प्रॉपर्टी का पजेशन मिल सकता है। बोलने से पहले तौलना जरुरी है,ख्याल रखें। सामने आए अवसर को हाथ से जाने न दें।

लकी नंबर : 18, लकी कलर : रेड

Advertisement
Next Article