India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

आज का राशिफल (09 मार्च 2024)

06:00 AM Mar 09, 2024 IST
Advertisement

मेष – (चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
दाम्पत्य जीवन में सौहार्द बना रहेगा। लोग स्वतः ही आपकी सहायता के लिए आगे आयेंगे। सायं तक कोई कार्य संपन्न होने की संभावना है। अविवाहितों के लिए शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। परिवार की स्थिति सुधारने में दिन व्यतीत होगा।
क्या करें दें। तांबे की रिंग अनामिका में पहने।

वृषभ – (इ उ ए ओ व वी वू वे वो)
किसी प्रकार से ले देकर काम निकालने के आपके प्रयास सफल नहीं होंगे। इसलिए किसी भी कार्य के लिए पहले से तैयार धरातल को ही प्राथमिकता दें। आलस्य को त्याग कर काम पर लग जाने से सफलता की संभावना बन सकती है।
क्या करें - प्रतिदिन केसर का तिलक करें।

मिथुन – (क की कु घ ड़ छ के को ह)
खर्च पर नियंत्रण रख कर अपनी स्थिति को संभालने का प्रयास करें। अभी समय आपके पक्ष का नहीं है। सोच-समझ कर फैसला लें तो ही बेहतर है। लोगों की राय को महत्व दें। हालांकि आशा का माहौल हो सकता है लेकिन स्वास्थ्य का दबाव बना रहेगा।
क्या करें 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों को गिफ्ट दें।

कर्क – (ही हू हे हो ड डी डू डे डो)
आठवें चन्द्रमा के कारण जीवन में कुछ अप्रिय घटनाएं घटित होने की आशंका हो सकती है। इसके साथ ही स्वास्थ्य के प्रति भी सावचेत बने रहें। स्वयं को थका हुआ अनुभव करेंगे। काम निकालने की प्रवृति आपके लिए घाटे का सौदा होगी, इससे बचने का प्रयास करें।
क्या करें - चांदी की मुद्रिका किनिष्ठिका में धारण करें।

सिंह – (म मी मु मे मो ट टि टु टे)
जिस काम के लिए आप निकलेंगे उसके पूरा होने की संभावना पूरी-पूरी बन रही है। सायं तक जरूर कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। पे्रम-प्रसंगों में नवीनता का अहसास हो सकता है। परिवार में भी कोई चिन्ता की बात आ सकती है। मन में निराशा का भाव उत्पन्न होगा।
क्या करें - ढ़ाई सर्कल की तांबें की रिंग अनामिका अंगुली में धारण करें।

कन्या – (टो प पि पू ष ण ठ पी पो)
गोचर ग्रह ठीक है। यदि जन्म कुंडली के दशा-अन्तर्दशा भी शुभ है तो किसी नये काम की योजना पर काम हो सकता है। स्त्री और संतान से भरपूर सहयोग मिल जाने से सुविधा रहेगी। किसी मित्र या परिचित से मुलाकात हो सकती है।
क्या करें - बड़ों की सलाह से काम करें।

तुला – (र रि रू रे रो त ति तु ते)
आपने जो मनसूबे बनाएं हैं उनमें कुछ-कुछ प्रगति हो सकती है। पीछे किये गये प्रयासों में कुछ प्रतिफल प्राप्त होने की आशा रखी जानी चाहिए। हालांकि आलस्य के कारण कुछ कामों में बाधा दिखाई देती है। कर्मचारी वर्ग के काम का बोझ बढेगा।
क्या करें - पिता का आशीर्वाद प्राप्त करें।

वृश्चिक – (तो न नि नु ने नो या यि यु)
असम्भावित और आश्चर्यजनक घटनाएं आपको पीड़ित कर सकती हैं। परिजनों से मतभेदों के कारण मानसिक शान्ति के भंग हो जाने का अंदेशा बना रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें। लेकिन स्थिति आपके पक्ष की हो सकती है।
क्या करें - ब्लड डोनेट के कैम्प में भाग लें।

धनु – (ये यो भ भि भू धा फा ढ़ा भे)
भली प्रकार समझ-बूझ कर फैसला लेने से आगे की योजनाओं में सफलता की आशा रखी जा सकती है। हालांकि संभव हो तो किसी की राय से डिसिजन लें तो और बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। बाधाओं को स्थायी समाधान होने की संभावना बन रही है।
क्या करें - केसर या हल्दी का तिलक करें।

मकर – (भो ज जी जु जे ख खु खे गि ग)
अतिथि सत्कार का अवसर मिल सकता है। जीवन साथी का सहयोग मिल जाने से मन में प्रसन्नता का संचार होगा। आर्थिक हित साध सकेंगे। किसी की ना चाहते हुए भी सहायता करनी पड़ सकती है। मित्रों और रिश्तेदारों के व्यवहार में सुधार होने से तनावमुक्त हो सकेंगे।
क्या करें - बुधवार को श्रीगणेश मंदिर जाएं।

कुभ – (गु गे गो स सि सु से सो द)
घर-गृहस्थी की सुख-शान्ति बनी रहेगी। धनोपार्जन के अतिरिक्त उपायों के कारण आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना भी बन रही है। यदि बिजनेस यात्रा करते हैं तो लाभ होने की संभावना है। बृहस्पति बैंक बेलेन्स को बढाने का प्रयास कर रहा है।
क्या करें - व्यवहार में मधुरता का समावेश करें।

मीन – (दि दु थ झ दे दो च चि)
बारहवां चन्द्रमा आपको पूरा दिन बैचेनी और मानसिक परेशानी में व्यतीत करवा सकता है। दूसरों से अकारण ही उलझना आपके लिए अच्छा नहीं होगा। बहुत आवश्यक होने पर ही यात्रा करनी चाहिए, क्योंकि यात्रा में परेशानी हो सकती है। व्यवसाय में गतिमंदता रहेगी।
क्या करें - लोगों की सलाह को पर्याप्त महत्व दें।

Astrologer Satyanarayan Jangid

Advertisement
Next Article