India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

आज का राशिफल (10 मार्च 2024)

06:00 AM Mar 10, 2024 IST
Advertisement

मेष – (चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
मौकों का लाभ उठाने के प्रयास करने चाहिए। लोगों में आप प्रशंसा के केन्द्र में रहेंगे। अपने प्रयासों में तेजी लाएं और अनुकूल समय का लाभ उठाने का प्रयास करें। यात्रा योग है। हालांकि प्रयास एक से अधिक करने होंगे लेकिन सफलता निश्चित है।
क्या करें - स्वर्ण निर्मित श्रीयंत्र गले में धारण करें।

वृषभ – (इ उ ए ओ व वी वू वे वो)
गंभीर तनाव के बाद भी स्वयं को प्रभावशाली रख पाने में सफल हो सकेंगे। परिवार में सुख-शान्ति का वातावरण बना रहेगा। शुभ समाचारांे की प्राप्ति संभव है। वातावरण दूषित है लेकिन आप स्वयं को नियंत्रण में लेने की आशा रख सकते हैं।
क्या करें - ओपल धारण करें।

मिथुन – (क की कु घ ड़ छ के को ह)
प्रकृति में मन रमने से शान्ति मिलने की संभावना है। अचल संपत्ति आदि की चर्चा होगी। आशा के अनुरूप समय व्यतीत होगा। दिन का आरम्भ अच्छा होगा। राशिपति की उत्तम स्थिति और अच्छे घर का चन्द्रमा नए अवसरों को प्रदान करेंगे।
क्या करें - सुबह घर से निकलते समय पहले पूर्व की तरफ जाएं।

कर्क – (ही हू हे हो ड डी डू डे डो)
चोट-मोच का भय बना रहेगा इसलिए सावधानी रखी जानी बहुत आवश्यक है। जीविका कार्य के वातावरण में कुछ सुधार होगा। बाधाओं का समाधान होने की संभावना दिखाई देती है। भौतिक सुख के लिए खर्च की अधिकता हो सकती है।
क्या करें - काले रंग के जूते मत पहनें।

सिंह – (म मी मु मे मो ट टि टु टे)
समय अभी आपके बहुत पक्ष का नहीं है इसलिए बहुत सोच विचार कर ही फैसला लें। परसों से हालात में आंशिक सुधार आरम्भ होना चाहिए। यद्यपि कुछ सुअवसर मिल जाने से आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना बन रही है।
क्या करें - विषम संख्या में पांच मुखी रूद्राक्ष धारण करें।

कन्या – (टो प पि पू ष ण ठ पी पो)
सायं तक शुभ समाचार मिलने से सप्ताह भर से चल रहे तनाव से कुछ हद तक राहत मिलने की संभावना बन सकती है। जुए-सट्टे में अभी कोई बड़ा दाव नहीं लगाएं अन्यथा हानि की आशंका है। बहुत अच्छा हो कि आप इन चीजों से स्वयं का बचा कर रखें।
क्या करें - डार्क ग्रीन इंक का पेन यूज में लें।

तुला – (र रि रू रे रो त ति तु ते)
आय-व्यय की समान स्थिति होने से बचत की योजना नहीं बन सकेगी। यात्रा से हानि है। बिगड़े कामों में आप स्वयं सुधार कर पाने में सक्षम हो सकेंगे। धर्म के प्रति रूचि जागृत होगी। परसों से हालात में आंशिक सुधार आरम्भ होगा।
क्या करें - वाणी में स्वयं रखें और आलस्य का त्याग करें।

वृश्चिक – (तो न नि नु ने नो या यि यु)
अनुकूल और लाभप्रद स्थिति बन रही है। कुंठा और परेशानियों से कुछ राहत का अनुभव होगा। सामाजिक दृष्टि से मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। लोगों द्वारा आपकी बातों को सुना जायेगा। संबंधियों के कारण परिवार का वातावरण तनावग्रस्त होने की आशंका बन रही है।
क्या करें - लाल फूलों से शिव की पूजा करें।

धनु – (ये यो भ भि भू धा फा ढ़ा भे)
परिवार में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसलिए अपनी वाणी में मधुरता का संचार रखें। दूसरों की आलोचना और व्यर्थ के भ्रमण से बचें। बहुत शुभफलदायक दिन नहीं है। आपके बहुत चाहने पर भी स्थिति आपके नियंत्रण में सायद ही रह पायेगी।
क्या करें - लाॅयन की स्टेचु टेबिल पर रखें।

मकर – (भो ज जी जु जे ख खु खे गि ग)
किसी नये काम की चर्चा हो सकती है। प्रेम-संबंधों में सफलता मिल सकती है। बिगड़ते-बिगड़ते कार्य भी सफलता से निपट सकेंगे। यात्रा-प्रसंग का योग होने पर सफलता की आशा रखी जा सकती है। भावनात्मक संबंधों मंे चल रहा गतिरोध समाप्त हो सकता है।
क्या करें - भक्ति संगीत सुने।

कुभ – (गु गे गो स सि सु से सो द)
काम में मन लगाना आपके लिए हितकर है। क्योंकि हमेशा वैसा नहीं होता है जैसा कि हमने योजना बना रखी है। बेहतर होगा कि आप एक से अधिक विकल्प अपने हाथ में रखें। यात्रा स्थगित रखें। व्यापारी में कोई नया प्रयोग हो सकता है।
क्या करें - अपनी योजनाओं को किसी के सामने प्रकट नहीं करें।

मीन – (दि दु थ झ दे दो च चि)
राशि पर पाप ग्रहों का प्रभाव चल रहा है। कुल मिलाकर दशा अच्छी नहीं कही जायेगी। यदि जन्मांग में विंशोत्तरी दशा भी प्रतिकूल है तो कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। आज आपकी राशि से बारहवां चन्द्रमा भी परेशानी को बढ़ाने वाला है।
क्या करें - गो-शाला में गायों को गुड़ खिलाएं।

Astrologer Satyanarayan Jangid

Advertisement
Next Article