India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

आज का राशिफल (11 मार्च 2024)

06:00 AM Mar 11, 2024 IST
Advertisement

मेष – (चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
आज का दिन बहुत अच्छा नहीं कहा जायेगा, इसलिए अपनी वाणी में मधुरता का संचार रखें। दूसरों की आलोचना और व्यर्थ के भ्रमण से बचें। दिन का आरम्भ अच्छा नहीं होगा। अपने प्रयासों में तेजी लाएं तो कुछ हद तक सफलता मिल सकती है।
क्या करें - श्रीविष्णु की अराधना करें।

वृषभ – (इ उ ए ओ व वी वू वे वो)
राशिपति की उत्तम स्थिति और अच्छे घर का चन्द्रमा नए अवसरों को प्रदान करेंगे। मौकों का लाभ उठाने के प्रयास करने चाहिए। लोगों में आप प्रशंसा के केन्द्र में बने रह सकते हैं। लेकिन परिवार में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
क्या करें - राशि का उपरत्न ओपल धारण करें।

मिथुन – (क की कु घ ड़ छ के को ह)
आज यात्रा योग बन सकता है। हालांकि प्रयास एक से अधिक करने होंगे लेकिन सफलता निश्चित है। दोस्तों से मदद की उम्मीद रख सकते हैं। सायं तक शुभ समाचार मिलने से सप्ताह में तनाव की स्थिति राहत मिल सकेगी।
क्या करें - तीन धातुओं की रिंग धारण करें।

कर्क – (ही हू हे हो ड डी डू डे डो)
दाम्पत्य जीवन और परिवार में खुशियों का संचार होगा। विषमताओं से छुटकारा मिलने की संभावना है। सेहत ठीक बनी रहेगी। समय पर दवा-दारू की व्यवस्था हो सकेगी। अचानक कोई शुभ समाचार प्राप्त होने से मन की बैचेनी से राहत का अनुभव होगा।
क्या करें - क्रीम कलर के तकिये का यूज करें।

सिंह – (म मी मु मे मो ट टि टु टे)
हालांकि इन दिनों स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानी बनी रह सकती है। सावधान रहना चाहिए। कुछ सिद्धांतों का त्याग करें तो निराशा के अंधेरे में जाने से बच सकेंगे। संतान के विषय में कोई चिन्ता रहेगी। व्यापारिक यात्रा से लाभ होगा।
क्या करें - नन्दी की सेवा करें।

कन्या – (टो प पि पू ष ण ठ पी पो)
प्रोपर्टी की खरीद की चर्चा होगी। खर्च पर नियंत्रण रखा जाना चाहिए। मित्रों और संबंधियों से कुछ आर्थिक लाभ मिलने की संभावना दिखाई देती है। आशा का वातावरण बना रहेगा। अधिकारी वर्ग से आपके संपर्कों में आशानुकूल सुधार की संभावना बनी रहेगी।
क्या करें - किन्नर को दान दें।

तुला – (र रि रू रे रो त ति तु ते)
बिजनेस के लिए दिन आज ठीक है। ले-देकर किसी प्रकार से अपना काम निकाल पाने में सफल हो सकेंगे। परिजनों से संबंधों में कोई खटास आ सकती है। दांपत्य जीवन में जो परेशानी चल रही है उससे छुटकारा मिल सकेगा। आपके सरकारी कार्यों में कोई नई बात आयेगी।
क्या करें - शुक्रवार को हमेशा सफेद वस्त्र ही पहनें।

वृश्चिक – (तो न नि नु ने नो या यि यु)
रिश्तेदारों से संबंधों में सुधार होगा। परिवार में प्रसन्नता का संचार होगा। दिन के उत्तरार्द्ध में सभी कामों में सफलता मिल सकती है। अपने प्रयासों में तेजी दिखाएं। चिन्ता-क्लेश से मुक्ति मिलने की पूरी-पूरी संभावना है।
क्या करें - ब्लड डोनेट का कैम्प अटेण्ड करें।

धनु – (ये यो भ भि भू धा फा ढ़ा भे)
दूसरों के मामलों में कोई हस्तक्षेप करना आपके लिए उचित नहीं होगा। इसलिए केवल अपने तक ही सीमित रहें। यदि बिजनेस यात्रा करते हैं तो उससे अधिक लाभ की संभावना नहीं है। हालांकि कुछ गंभीर समस्याओं के निवारण का रास्ता दिखाई दे सकता है।
क्या करें - गुरूवार के व्रत रखें।

मकर – (भो ज जी जु जे ख खु खे गि ग)
धन का प्रवाह सुचारू होने से मन में प्रसन्नता का संचार होगा। परिवार की स्थिति सुधारने में दिन व्यतीत होगा। हालांकि आर्थिक दृष्टि से आज का दिन बहुत अच्छा नहीं कहा जायेगा। कोई चिन्ताजनक समाचार मिल सकता है।
क्या करें - मध्यमा अंगुली में लोहे का छल्ला धारण करें।

कुभ – (गु गे गो स सि सु से सो द)
संबंधियों से सहयोग प्राप्ति की आशा रख सकते हैं। यात्रा सफल रहेगी। कुछ नये कार्यों से लाभ उठा सकते हैं। चिंता करने की आवश्यकता नहीं है लोग स्वतः ही आपकी सहायता के लिए आगे आयेंगे। परिवार में भी कोई चिन्ता की बात हो सकती है।
क्या करें - किसी पुरातत्त्व महत्व के स्थान पर जाएं।

मीन – (दि दु थ झ दे दो च चि)
मन में निराशा का भाव उत्पन्न होगा। कर्मचारी वर्ग के काम का बोझ बढेगा। इसलिए धन की व्यवस्था के लिए एक से अधिक विकल्पों पर विचार करना चाहिए आर्थिक स्थिति में सुधार। अकस्मात् कहीं से धन की आमद होने की संभावना दिखाई देती है।
क्या करें - दूध में हल्दी का सेवन करें।

Astrologer Satyanarayan Jangid

Advertisement
Next Article