India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

आज का राशिफल (13 मार्च 2024)

06:36 AM Mar 13, 2024 IST
Advertisement

मेष – (चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
बुद्धि द्वारा अपनी कार्य कुशलता को बढाने की आशा और उसमें कुछ हद तक सफलता मिल जानी संभव है। दूर स्थान से शुभ समाचारों का संचार होगा। प्रापर्टी की खरीद की चर्चा हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य को समस्या हो सकती है।
क्या करें - सुबह के नास्ते में मूंग दाल का उपयोग

वृषभ – (इ उ ए ओ व वी वू वे वो)
बहुत कोशिशों के बाद भी परिजनों से कुछ हद तक मतभेद उभर कर आपके लिए परेशानी पैदा कर सकते हैं। लोगों का आपके विरूद्ध रिमार्क आयेगा। परिवार में किसी प्रियजन का आगमन हो सकता है। कार्य सिद्धि से मन में प्रसन्नता का संचार होगा।
क्या करें - खान-पान में सावधानी रखें।

मिथुन – (क की कु घ ड़ छ के को ह)
कोई चिन्ताजनक समाचार मिल सकता है। इसलिए केवल अपने तक ही सीमित रहें। दूसरों के मामलों में कोई हस्तक्षेप करना आपके लिए उचित नहीं होगा। लेकिन इसके साथ ही आपको कई विशेष सहूलियतें भी मिल सकती हैं।
क्या करें - दो धातुओं की रिंग पहनें।

कर्क – (ही हू हे हो ड डी डू डे डो)
अतिथि सत्कार का अवसर मिल सकता है। जीवन साथी का सहयोग मिल जाने से मन में प्रसन्नता का संचार होगा। आर्थिक हित साध सकेंगे। चिन्ता करने के स्थान पर अपने प्रयासों को बढाये। सोचे गये कामों के समय पर पूरा होने की संभावना है।
क्या करें - श्रीयंत्र का लाॅकेट गले में पहनें।

सिंह – (म मी मु मे मो ट टि टु टे)
पूरा दिन बैचेनी और मानसिक परेशानी में व्यतीत हो सकता है। दूसरों से अकारण ही उलझना आपके लिए अच्छा नहीं होगा। यात्रा को स्थगित रखें। सफेद वस्त्र पहनें। दोपहर बाद समय आपके पक्ष का है। भाग्य का साथ बना रहेगा।
क्या करें - गले में सूर्य का लाॅकेट धारण करें।

कन्या – (टो प पि पू ष ण ठ पी पो)
चोट-मोच का भय बना रहेगा। वाहन आदि में सावधानी रखी जानी चाहिए। चिन्ता और क्लेश के कारण स्वयं का थका हुआ अनुभव करेंगे। यात्रा में कष्ट होगा। दोपहर बाद समय आपके पक्ष का हो जायेगा। यात्रा के लिए दिन ठीक नहीं है।
क्या करें - घर से निकलने समय दही का सेवन करें।

तुला – (र रि रू रे रो त ति तु ते)
परिवार में किसी प्रियजन का आगमन हो सकता है। कार्य सिद्धि से मन में प्रसन्नता का संचार होगा। सोचे गये कामों के समय पर पूरा होने की संभावना है। दाम्पत्य जीवन और परिवार में खुशियों का संचार होगा। आज कुछ नया करने का ना सोचें।
क्या करें - घर के वायव्य कोण में कांस्य की कोई स्टेचु लगाएं।

वृश्चिक – (तो न नि नु ने नो या यि यु)
स्थायी संबंधों यथा सगाई आदि के संबंध में शुभ समाचार मिलेंगे। कार्य समय पर होने की संभावना है। खर्च पर नियंत्रण रख कर ही चले तो ही आगे समय सुचारू रह पायेगा। अन्यथा ऋण लेने की आवश्यकता पैदा हो सकती है।
क्या करें - दूसरों से नजर मिला कर बात करें।

धनु – (ये यो भ भि भू धा फा ढ़ा भे)
लटक रहे कामों में प्रगति दिखाई देगी। लोगों में आपकी छवि में काफी कुछ सुधार हो सकता है। कुछ सिद्धांतों का त्याग करना और फिर निराशा के अंधेरे में जाना होगा। संतान के विषय में कोई चिन्ता रहेगी। गंभीर समस्याओं का हल नहीं निकल पायेगा।
क्या करें - चींटियों को दाना डालें।

मकर – (भो ज जी जु जे ख खु खे गि ग)
सगाई-संबंधों में कुछ उतार-चढाव के बाद कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार के कारण मनोबल में तेजी से वृद्धि होगी। सेहत ठीक बनी रहेगी। समय पर दवा-दारू की व्यवस्था हो सकेगी।
क्या करें - धार्मिक स्थान की यात्रा करें।

कुभ – (गु गे गो स सि सु से सो द)
वित्तीय मामलों में सफलता मिल सकती है। हालांकि कुछ अनावश्यक व्यय हो सकता है। लेकिन कार्य योजना में इच्छित सफलता मिल जायेगी। समय में सुधार होने से लोगों आपकी सहायता को हाथ आगे बढायेंगे।
क्या करें - सुबह के नास्ते में मीठे दही का प्रयोग करें।

मीन – (दि दु थ झ दे दो च चि)
आर्थिक स्थिति में भारी उथल-पुथल की संभावना दिखाई देती है। बहुत प्रयासों के बाद भी जरूरी नहीं कि आप कुछ अच्छा प्राप्त कर ही पायें। शान्त बने रहें। चिंता से निकल जाने की संभावना दिखाई देती है।खास तौर पर बिजनेस यात्रा नहीं करें।
क्या करें - प्रातः केसर का तिलक करें।

Astrologer Satyanarayan Jangid

Advertisement
Next Article