India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

आज का राशिफल (19 फरवरी 2024)

05:45 AM Feb 19, 2024 IST
Advertisement


मेष – (चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
मांगलिक कार्यों में खर्च होगा। धर्म स्थान की यात्रा संभव है। लगभग सभी गोचर ग्रह अच्छे स्थानों पर हैं। किसी का सहयोग मिलने में आसानी होगी। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आपकी सलाह से दूसरों को लाभ होगा।
क्या करें - दक्षिण दिशा में गूेहं के दाने फेंके।

वृषभ – (इ उ ए ओ व वी वू वे वो)
दिन की शुरूआत बहुत अच्छी नहीं होगी। हालांकि राशि पर गोचर ग्रहों का ज्यादा पाप प्रभाव नहीं होने से सायं तक स्थितियां काफी कुछ आपके पक्ष की हो सकेंगी। लेकिन सफलता के लिए एक से अधिक प्रयास करने की जरूरत है।
क्या करें - - चांदी धारण करें।

मिथुन – (क की कु घ ड़ छ के को ह)
व्यापार में किसी नई वस्तु का समावेश हो सकेगा। इससे व्यापार जगत में आपकी उपस्थिति स्थापित होगी। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई नया पद या उत्तरदायित्व प्राप्त होगा। सामाजिक यात्राओं से पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकेगी।
क्या करें - किन्नर को दान दें।

कर्क – (ही हू हे हो ड डी डू डे डो)
पहाड़ों या किसी ऊपरी स्थान पर जाने का अवसर मिल सकता है। स्त्री पक्ष से लाभ होगा। जो लोग प्रतियोगिता परीक्षा आदि की तैयारी कर रहे हैं उनको सफलता मिल सकती है। बिजनेस यात्रा सफल रहेगी।
क्या करें - क्लीन सेव रखें।

सिंह – (म मी मु मे मो ट टि टु टे)
दांपत्य जीवन में मतभेद संभव है। लेकिन जो लोग सगाई-संबंधों के लिए प्रयासरत हैं उनको कोई खुशखबरी मिल सकती है। भोग-विलास यथा भवन, वाहन आदि पर खर्च होगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।
क्या करें - माता के मन्दिर में जाएं।

कन्या – (टो प पि पू ष ण ठ पी पो)
सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की कोशिश करें, काफी बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। जितना परिश्रम करेंगे, उससे ज्यादा लाभ मिले, इसकी संभावना दिखाई देती है। आंखों में खुजली या समस्या हो सकती है।
क्या करें - - चिंटियों को दाना दें।

तुला – (र रि रू रे रो त ति तु ते)
दांपत्य जीवन में कुछ कलह और मतभेद का वातावरण बन सकता है। शारीरिक सुख और सुविधा में कमी का अनुभव होगा। हालांकि व्यापारिक दृष्टि से समय सामान्य अच्छा है। बिजनेस में कोई नया सौदा हो सकता है।
क्या करें - स्वभाव में मृदुता लाएं।

वृश्चिक – (तो न नि नु ने नो या यि यु) ।
दिन की शुरूआत खराब समाचारों से हो सकती है। इसके अलावा मान-सम्मान में कमी का अनुभव होगा। लोगों से आपके मतभेद और कलह सार्वजनिक होंगे। इसलिए प्रयास करें की व्यवहार में मधुरता बनी रहे।
क्या करें - लाल धागा कलाई में बांधें।

धनु – (ये यो भ भि भू धा फा ढ़ा भे)
जो युवा सगाई-संबंधों के लिए प्रयासरत हैं उनको कोई अच्छे समाचार मिल सकते हैं। व्यापारी वर्ग को स्त्री पक्ष से लाभ होगा। दक्षिण दिशा की व्यापारिक यात्रा फायदेमंद रह सकती है। लोगों पर भरोसा करना सीखें।
क्या करें - किनिष्ठिका अंगुली में चांदी धारण करें।

मकर – (भो ज जी जु जे ख खु खे गि ग)
धन की स्थिति बहुत अच्छी नहीं रहेगी, फिर भी व्यापारिक कार्यों में पुरानी गति बनी रह सकती है। अव्यवस्थित दिनचर्या के कारण स्वास्थ्य का पाया कमजोर होने की आशंका है। सावधान रहना चाहिए।
क्या करें - लोहे की तीन छोटी कीलें तीन दिनों के लिए पॉकेट में रखें।

कुभ – (गु गे गो स सि सु से सो द)
छोटे भाई-बहिन को आर्थिक हानि का योग बना है। आप स्वयं भी आलस्य से पीड़ित रह सकते हैं। भोग-विलास की इच्छा बनी रहेगी। समाज में आपकी स्थिति कुछ कमजोर रहने से मानसिक व्यथा हो सकती है।
क्या करें - नम्बर आठ को बल दें।

मीन – (दि दु थ झ दे दो च चि)
राशि पर कुछ ग्रहों का पाप प्रभाव होने से आज नकारात्मक विचारों से ग्रसित रह सकते हैं। इसलिए जीवन के प्रति सकारात्मक होने का प्रयास करें। व्यापारी वर्ग गलत सौदों के कारण कुछ हद तक लाभ से वंचित रह सकते हैं।
क्या करें - सुनहरा पत्थर पूजा स्थान पर रखें।

Astrologer Satyanarayan Jangid

Advertisement
Next Article