India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

आज का राशिफल (27 फरवरी 2024)

05:41 AM Feb 27, 2024 IST
Advertisement


मेष – (चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
लोगों की राय आपके प्रति सकारात्मक रहेगी। मान-सम्मान की प्राप्ति संभव है। किसी सामाजिक कार्यक्रम में शिरकत करने का योग है। हालांकि खर्च की अधिकता से परेशान रह सकते हैं। धन की सुविधा में भी वृद्धि हो सकती है।
क्या करें - सरस्वती की सफेद फूलों से पूजा करें।

वृषभ – (इ उ ए ओ व वी वू वे वो)
किसी मांगलिक या धार्मिक कार्यक्रम में जाने की संभावना बन रही है। खांसी या सांस संबंधी कोई रोग उभर सकता है। स्वास्थ्य का पाया आज कमजोर बना रहेगा। इसलिए सावधानी जरूरी है। व्यापार में अचानक किसी बाधा से विघ्न उत्पन्न होने से नई चिन्ता होगी।
क्या करें - भगवान श्रीकृष्ण का अंकन किया हुआ लाॅकेट धारण करें।

मिथुन – (क की कु घ ड़ छ के को ह)
आज का दिन यह सोच कर निकाले कि जो कुछ करना वह सब कल ही हो पायेगा। किसी नये काम की शुरूआत के लिए आज का दिन ठीक नहीं होगा। बिजनेस यात्रा के लिए दिन खराब रहेगा। प्रेम-प्रसंगों में नवीनता का बोध होगा।
क्या करें - रात्रि में चन्द्र दर्शन करें।

कर्क – (ही हू हे हो ड डी डू डे डो)
चन्द्रमा की शुभ स्थिति के कारण पर्यटन की योजना या किसी धार्मिक स्थल पर जाने के बारे में बातचीत हो सकती है। हालांकि कार्य स्थल पर सहयोगियों से मन-मुटाव बना रह सकता है। तथापि फिर भी आप स्वयं को संभाल पाने में सफल रहेंगे।
क्या करें - तीन दिन लगातार संध्या वंदन करें।

सिंह – (म मी मु मे मो ट टि टु टे)
खांसी और कफ की शिकायत हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सावचेत रहना ठीक होगा। यात्रा के लिए, खासतौर पर बिजनेस यात्रा के लिए आज का दिन अच्छे परिणाम दे सकता है। सूर्य को बलवान करें तो जीवन में बेहतर उपलब्धि पा सकेंगे।
क्या करें - रविवार को श्रीकृष्ण के मंदिर में जाएं।

कन्या – (टो प पि पू ष ण ठ पी पो)
बहुत अच्छा हो कि महत्व के कामों को प्राथमिकता के आधार पर निपटा लिया जाये। क्योंकि गोचर ग्रह आपके पक्ष के हैं। साझेदारी में भी लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य में सुधार दिखाई देगा। धार्मिक स्थल की यात्रा संभव है।
क्या करें - लाल धागे में कौड़ियां धारण करें।

तुला – (र रि रू रे रो त ति तु ते)
किसी से बात करने में आपको कठिनाई का अनुभव होगा। यात्रा में कष्ट और कार्यों में बाधा दिखाई देती है। ले-देकर काम निकालने का प्रयास कुछ सफल हो सकता है। मेलजोल बनाए रखना आपके लिए बेहतर है।
क्या करें - कुंकुम का तिलक करें।

वृश्चिक – (तो न नि नु ने नो या यि यु)
चोट-मोच का भय बना रहेगा। ले देकर काम निकालने की प्रवृति का आज कुछ लाभ मिलने की संभावना बनेगी। मित्रों का सहयोग मिल सकेगा। सरकार की किसी योजना आप लाभ उठा सकते हैं। लेकिन गोचर का चन्द्रमा बहुत अच्छा नहीं है।
क्या करें - गाय को गुड़ खिलाएं।

धनु – (ये यो भ भि भू धा फा ढ़ा भे)
सोच-समझकर वाहन चालन आपके हित में है। प्रेम संबंधों में नवीनता का आभास हो सकता है। प्रपोज करने के लिए आज का दिन ठीक है, मन माफिक जवाब मिलने की संभावना है। घूमने या पर्यटन पर बात हो सकती है।
क्या करें - पानी में सिक्के बहाएं।

मकर – (भो ज जी जु जे ख खु खे गि ग)
दिन की शुरूआत बहुत बेहतर तरीके से होगी। लेकिन सोचे गये सभी कार्य हो पाने संभव नहीं है। सायं तक कार्यों के सिद्ध होने में गति आयेगी। परेशानी की कोई बात नहीं है। कुल मिलाकर लाभ में रहेंगे। रिश्तेदारी में जाने से दैनिक कार्यों में बाधा आ सकती है।
क्या करें - सूक्ष्म श्रीयंत्र हमेशा अपने पाॅकेट में रखें।

कुभ – (गु गे गो स सि सु से सो द)
आज बृहस्पति की शुभ स्थिति के कारण कुछ हद तक आपकी स्थिति को मजबूत बनायेगा। वैसे भी दूसरा चन्द्रमा धन के मामलों में बुरा नहीं है। इसलिए बहुत संभव है कि कोई शुभ समाचारों की प्राप्ति हो। धन का प्रवाह भी कुछ बेहतर होगा। बिजनेस यात्रा से भी लाभ होना संभावित है।
क्या करें - शेर की स्टेचु अपनी पीछे की दीवार पर लगाएं।

मीन – (दि दु थ झ दे दो च चि)
आज के दिन अविवाहितों को कोई शुभ समाचारों की प्राप्ति संभव है। कारोबारी यात्रा से लाभ होने की पूरी संभावना है। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा हो सकती है। किसी नये कार्य को करने की योजना पर काम हो सकता है।
क्या करें - खान-पान में सावधानी रखें।

Astrologer Satyanarayan Jangid

Advertisement
Next Article