टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Budget राष्ट्रपति मुर्मू ने अभिभाषण में खेल से जुड़ी बातो पर दिया जोर

03:15 PM Jan 31, 2024 IST | Deepak Kumar

देश में खेलों और खिलाड़ियों को सरकार की ओर से दी जा रही मदद को अभूतपूर्व बताते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को कहा कि देश की युवाशक्ति को कौशल और रोजगार से जोड़ने के लिए खेल आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है और भारत बड़ी खेल शक्ति बनने की ओर अग्रसर है।

Advertisement

अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रहे

राष्ट्रपति ने संसद के बजट सत्र के प्रथम दिन लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक में अपने अभिभाषण में कहा, ‘‘हम खेल आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रहे हैं। सरकार ने खेलों और खिलाड़ियों को अभूतपूर्व मदद दी है। आज भारत एक बहुत बड़ी खेल शक्ति बनने की ओर अग्रसर है।

खेल को व्यवसाय के रूप में चुनने का अवसर

उन्होंने कहा कि सरकार खिलाड़ियों के साथ ही आज इससे जुड़े दूसरे क्षेत्रों पर भी जोर दे रही है। राष्ट्रपति ने कहा कि राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय बन चुका है, तथा देश में दर्जनों ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ बनाए गए हैं जिससे खेल को व्यवसाय के रूप में चुनने का अवसर युवाओं को मिलेगा। उन्होंने कहा कि खेल उपकरणों से जुड़े उद्योग को भी हर प्रकार की मदद दी जा रही है। उन्होंने कहा, ‘‘बीते 10 वर्षों में भारत ने खेलों से जुड़ी अनेक अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं का शानदार आयोजन किया।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article