W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

450 करोड़ में बनीं फिल्म Game Changer में है कितना दम? | Ram charan, Kiara Advani Shankar

राम चरण और कियारा आडवाणी की ‘Game Changer’ में क्या है खास?

04:39 AM Jan 11, 2025 IST | Arpita Singh

राम चरण और कियारा आडवाणी की ‘Game Changer’ में क्या है खास?

450 करोड़ में बनीं फिल्म game changer में है कितना दम    ram charan  kiara advani shankar
Advertisement

https://youtu.be/ibfrqgx9mFQ?si=Z5aro0N3WusnthIWआरआरआर फिल्म के बाद रामचरण की सोलो फिल्म Game Changer 10 जनवरी को सिनेमाघरो में आ चुकी है। फिल्म में राम चरण, कियारा आडवाणी और एसजे सूर्या लीड रोल में हैं। ये एक तेलुगू फिल्म है जिसे पैन इंडिया रिलीज किया गया है।गेम चेंजर की कहानी वही है जो कई दशकों से बॉलीवुड और साउथ में नजर आती रही है। शंकर वो डायरेक्टर हैं जो इंडियन, नायक, शिवाजी और 2।0 जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बना चुके हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से उनका डायरेक्शन और कहानी का चयन दोनों ही लचर नजर आ रहे हैं। इंडियन 2 इसकी बड़ी मिसाल है। अब गेम चेंजर से भी वो बहुत ज्यादा उम्मीदें नहीं जगाते हैं।

एक्टिंग को लेकर कितने खरे उतरे राम चरण

एस जे सूर्या हर सीन में सारे कलाकारों पर भारी पड़ते हैं। राम चरण की एक्टिंग अच्छी है और एक्शन भी अच्छा किया है। कियारा आडवाणी को ज्यादा स्क्रीन स्पैस नहीं मिला न ही उनकी एक्टिंग और परफॉर्मेंस में कोई दम था। बाकी फिल्म में कोई भी वॉओ फैक्टर नहीं है।डायरेक्शन सामान्य है। कहानी सामान्य है और कुल मिलाकर गेम चेंजर एक एवरेज फिल्म बनकर ही सामने आती है।

स्टोरी में कितना है दम ?

कहानी है एक ईमानदार अफसर और भ्रष्ट नेता के बीच। पुलिस डिपार्टमेंट में काम करने के बाद राम नंदन (राम चरण) आईएएस का एग्जाम पास कर कलेक्टर बन जाता है।। ऐसा करने के पीछे कारण है, उसकी गर्लफ्रेंड दीपिका (कियारा आडवाणी), जो चाहती है कि वह अपना गुस्सा छोड़ दें, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री सत्यमूर्ति (श्रीकांत) का बेटा मोपीदेवी (एज सूर्या) पिता को हटाकर खुद मुख्यमंत्री बनने के सपने देख रहा है लेकिन सत्यमूर्ति मरने से पहले अपने बेटे की बजाय राम नंदन को मुख्यमंत्री पद पर बिठा देता है। ऐसा करने के पीछे खास कारण है, जिसका खुलासा इंटरवल के बाद होता है जिसके बाद स्टोरी बहुत ही ज़यादा चेंज हो जाती है, दूसरे हाफ में फिल्म हर मिनट अपना रूख बदलती है।

कैसी है फिल्म?

फिल्म ऊबाऊ है, लंबी है और लेकिन फिल्म एंटरटेनिंग थी। जिसके लिए दर्शक थिएटर आते हैं। फिल्म का फर्स्ट हाफ काफी बोरिंग लगता है, मन करता है कि उठ कर चले जाए पर इंटरवल के आते ही आप अपनी सीट से नहीं हिल पाएंगे। बताया गया है कि फिल्म लगभग 450 करोड़ रुपये में बनी है। उनमें काफी खर्च लगता है गानों पर ही कर दिया गया है। एक्शन दमदार है, लेकिन ऐसा नहीं कि चौंकाए। क्लाइमेक्स से बेहतर फाइट तो रामचरण फिल्म के शुरू में अपनी एंट्री सीन में करते हैं। बाकी फिल्म का सेट शानदार है, जिसके लिए शंकर जाने जाते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Arpita Singh

View all posts

Advertisement
×