HP Election Result: नतीजों से पहले ही कांग्रेस का एक्शन, चौपाल प्रखंड के 30 नेताओं को किया निष्कासित
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने बुधवार को चौपाल प्रखंड समिति के 30 पदाधिकारियों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
08:22 PM Dec 07, 2022 IST | Desk Team
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने बुधवार को चौपाल प्रखंड समिति के 30 पदाधिकारियों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। कांग्रेस नेताओं का पार्टी से यह निष्कासन पिछले महीने हुए विधानसभा चुनावों की मतगणना से ठीक एक दिन पहले हुआ है।
Advertisement
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एचपीसीसी) की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रखंड कमेटी द्वारा पारित एक प्रस्ताव पर कार्रवाई करते हुए पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया।निष्कासित सदस्यों में उपाध्यक्ष धीरेन सिंह चौहान और संतोष डोगरा शामिल हैं।
Advertisement