Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

नव वर्ष पर रामलला के दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, पहुंचे 1 लाख से अधिक भक्त

रामलला के दर्शन के लिए नव वर्ष पर उमड़ी भारी भीड़

07:28 AM Jan 01, 2025 IST | Himanshu Negi

रामलला के दर्शन के लिए नव वर्ष पर उमड़ी भारी भीड़

नए साल की शुरुआत प्रभु रामलला के दर्शन करने और आशीर्वाद लेने के लिए एक लाख से अधिक श्रद्धालु अयोध्या पहुंच गए है। श्रद्धालुओं की लगातार आस्था की भीड़ को देखते हुए राम मंदिर के सभी दर्शन पास स्लॉट 2 जनवरी तक फुल हो चुके हैं। प्रभु रामलला के दर्शन करने के लिए लोग अपने परिवार के साथ अयोध्या पहुंच रहे हैं। नये साल की पूर्व संध्या तक 1 लाख भक्त दर्शन करने पहुंचे गए थे। आज भी भक्तों के आने का सिलसिला जारी है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण रहने के लिए होटल और होम स्टे भी फुल हो गए हैं।

Advertisement

मंदिर ट्रस्ट ने की व्यवस्था

मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि दर्शनार्थियों की संख्या सवा लाख तक पहुंची गयी है। रामलला के दर्शन करने के लिए दर्शन पास के सभी स्लॉट पहले से ही 2 जनवरी तक बुक हो चुके हैं। भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए दर्शन व्यवस्था को और सुलभ बनाया गया है। भीड़ को नियंत्रण करने के लिए औऱ दर्शन करने के लिए 7 कतारों में दर्शन की व्यवस्था की गई है। मंदिर ट्रस्‍ट के सुरक्षा गार्ड और सरकारी सुरक्षा बल मंदिर में आए सभी दर्शनार्थियों की सेवाभाव से मदद कर रहे हैं। साथ ही बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए अलग ट्रैक बनाया गया है और व्हीलचेयर की भी व्यवस्था की गई है।

यातायात नियंत्रण करने के लिए रुट डायवर्जन

श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती भीड़ को नियंत्रण करने के लिए वाहनों को रुट डायवर्जन कर दिया है। पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र को सेक्टर औऱ जोन में विभाजित कर दिया है। यातायात प्रतिबंधन लागू करके सभी वाहनों की चेकिंग की जा रही है। एसएसपी ने बताया कि सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। सीसीटीवी कैमरे से अराजकतत्वों पर नजर रखी जा रही है। राममंदिर से जुड़ने वाले मुख्य रास्ते और मुख्य बाजारों में भीड़ को नियंत्रण करने के लिए कमर्शियल वाहनों पर रोक लगा दी है।

Advertisement
Next Article