Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

'हम' पार्टी करने जा रही, 23 फरवरी को पंचायत स्तरीय सम्मेलन

07:20 PM Feb 22, 2024 IST | Rakesh Kumar

लोकसभा चुनाव से पहले हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) पटना में 23 फरवरी को पंचायत स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन कर रही है। इसमें राज्यभर से हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं का जुटान होगा। सम्मेलन में पार्टी के कार्यकर्ता एनडीए को लोकसभा चुनाव में बिहार की सभी 40 सीटों पर जीत दिलाने का संकल्प लेंगे।

 Highlights 

राम मांझी ने गुरुवार को एक प्रेस वार्ता में कही ये बात

पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी ने गुरुवार को एक प्रेस वार्ता में कहा कि दलित और मांझी समाज के लोग वोट देने से वंचित रह जाते हैं। कार्यकर्ता सम्मेलन के माध्यम से दलित और वंचित समाज के लोगों को वोट के प्रति जागरूक किया जाएगा।

मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की जन विश्वास यात्रा

उन्होंने पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की जन विश्वास यात्रा को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है और ऐसे में नेता विपक्ष तेजस्वी यादव का जिला-जिला घूमना, उनकी अपरिपक्वता को दर्शाता है। उन्होंने तेजस्वी को अनुभवहीन नेता बताते हुए कहा कि वे सड़कों पर घूम-घूमकर घटिया राजनीति कर रहे हैं। देश का विपक्ष दिशाहीन है। गरीबों को मतदान केन्द्र तक पहुंचाने और चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए आगामी लोकसभा चुनाव देश और बिहार के लिए अति महत्वपूर्ण है, ऐसे में एनडीए गठबंधन पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी, जिसमें बिहार के परिदृश्य में हम पार्टी की भूमिका भी निर्णायक होगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement

 

Advertisement
Next Article