Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

यशस्वी श्रीमती सुदर्शन चोपड़ा को भावभीनी विनम्र श्रद्धांजलि

झंडेवालान मंदिर के सभागार में पंजाब केसरी दिल्ली के मुख्य सम्पादक स्व. श्री अश्विनी कुमार चोपड़ा की माता और पंजाब केसरी की डायरेक्टर किरण चोपड़ा की सास माता श्रीमती सुदर्शन चोपड़ा के निधन पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

04:25 AM Aug 31, 2023 IST | Aditya Chopra

झंडेवालान मंदिर के सभागार में पंजाब केसरी दिल्ली के मुख्य सम्पादक स्व. श्री अश्विनी कुमार चोपड़ा की माता और पंजाब केसरी की डायरेक्टर किरण चोपड़ा की सास माता श्रीमती सुदर्शन चोपड़ा के निधन पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

झंडेवालान मंदिर के सभागार में पंजाब केसरी दिल्ली के मुख्य सम्पादक स्व. श्री अश्विनी कुमार चोपड़ा की माता और पंजाब केसरी की डायरेक्टर किरण चोपड़ा की सास माता श्रीमती सुदर्शन चोपड़ा के निधन पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पंजाब केसरी के मुख्य संस्थापक व सम्पादक अमर शहीद रमेश चन्द्र जी की धर्मपत्नी थी। श्रीमती सुदर्शन चोपड़ा (91वर्षीय)  कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़ी हुई थी। कार्यक्रम में श्रीमती किरण चोपड़ा (पुत्रवधु) पौत्र आदित्य नारायण चोपड़ा, पौत्रवधु सोनम चोपड़ा, पौत्र अर्जुन चोपड़ा, पौत्रवधु सना चोपड़ा,  आकाश चोपड़ा और राधिका चोपड़ा, पंजाब केसरी जालंधर के डायरेक्टर व भतीजे अमित चोपड़ा व उनके पुत्र आरुष चोपड़ा, ने भी श्रीमती सुदर्शन  चोपड़ा को भावभीनी श्रद्घांजलि अर्पित की।  इस मौके पर भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा, डॉ. हर्षवर्धन, रमेश विधूड़ी, कांग्रेस सांसद दीपेन्द्र हुड्डा, भाजपा विधायक रामवीर विधुड़ी, विजेन्द्र गुप्ता,  दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के दिल्ली प्रांत संघचालक श्री कुलभूषण व उनकी धर्मपत्नी अंजू आहूजा, कांग्रेस के पूर्व विधायक तरविंदर सिंह मारवाह, कुंवर अर्जुन सिंह मारवाह, भाजपा नेता हरीश खुराना, विश्व हिन्दू परिषद के कपिल खन्ना, राष्ट्रीय सेविका समिति की पूर्व अध्यक्ष आशा शर्मा, दिल्ली प्रांत कार्यवाहिका सुनीता भाटिया,  साधना टी.वी के चेयरमैन राकेश गुप्ता,चौपाल के निदेशक रवि बंसल, एबीवीपी के पूर्व अध्यक्ष राज कुमार भाटिया, चौपाल के सभी निदेशक, वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब की शाखाध्यक्ष के ब्रांच हैड, दिल्ली के जाने माने डॉॅ. सुदर्शन चोपड़ा जी के पौत्र, समधी, पंजाब केसरी के वाइस कार्यवाहक प्रधान सुदेश भूषण जैन व शिवशंकर जी पूर्व महापौर सुभाष आर्य,  विजय जौली, ने भी यशस्वी माता श्रीमती सुदर्शन चोपड़ा को अश्रुपूरित विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर गायिका विधि शर्मा ने भजन प्रस्तुत किये।
Advertisement
Advertisement
Next Article