टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

शादी के 40 दिन बाद ही रिश्ता टूटने की आई नौबत! इस आदत से पत्नी हुई परेशान, कर डाली तलाक की मांग

07:00 AM Sep 17, 2024 IST | Simran Sachdeva

Husband- wife divorce : अक्सर रिश्तों में कभी प्यार तो कभी कड़वाहट देखने को मिलती है। ऐसे में पति-पत्नी के बीच तो किसी ना किसी बात को लेकर लड़ाई हो ही जाती है। लेकिन कई बार बात इतनी बढ़ जाती है कि रिश्ता टूटने की नौबत तक आ जाती है। ऐसे में उत्तर प्रदेश से एक ऐसा मामला (Husband- wife divorce) सामने आया है जिसे सुनकर शायद आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल एक महिला अपने पति की एक आदत से खासा परेशान हो जाती है कि वो शादी के 40 दिन बाद ही तलाक का मुकदमा दायर कर देती है।

Advertisement

इस कारण से महिला ने मांगा तलाक

महिला के मुताबिक, उसका पति महीने में सिर्फ एक या दो बार ही नहाता है, जिस वजह से उसके शरीर से बहुत ही गंदी बदबू आती है। इसी कारण से वो महिला अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती है और उससे छुटकारा पाना चाहती है। दरअसल, आगरा की इस महिला ने इसे लेकर एक परिवार परामर्श केंद्र से संपर्क किया है और कहा कि वो अपने पति की खराब स्वच्छता के कारण अब उसके साथ नहीं रह सकती है।

जब उसके पति (Husband- wife divorce) से पूछताछ की गई तो महिला के पति ने भी अपनी नहाने की आदतों को स्वीकारा है। साथ ही उसने कहा कि वह महीने में केवल एक या दो ही बार नहाता है और हफ्ते में एक बार खुद पर गंगाजल छिड़कता है।

Courtesy: Pinterest

शादी के दौरान पति ने किया दावा

रिपोर्ट के मुताबिक, पति (Husband- wife divorce) ने अपनी 40 दिनों की शादी के दौरान पत्नी के अनुरोध करने पर 6 बार नहाने का दावा किया। हालांकि, शादी के कुछ हफ्तों बाद दोनों में इस विषय को लेकर बहस होने लगी। जिसके बाद महिला ने अपने पति को छोड़कर माता-पिता के पास जाकर रहने लगी। जिसके बाद महिला ने शिकायत दर्ज कराने के बाद तलाक की मांग की। रिपोर्ट की मानें तो पुलिस के साथ हुई बातचीत में पति रोजाना नहाने के लिए तैयार भी हो गया था। लेकिन इसे लेकर पत्नी नहीं मानी और उसके साथ रहने से भी मना कर दिया। अब इसे लेकर 22 सितंबर को परामर्श केंद्र दोबारा आने का निर्देश दिया गया है।

लोगों ने ऐसे किया रिएक्ट

इसे लेकर नेटिजन्स ने कहा कि महिला (Husband- wife divorce) ने तलाक मांगकर बिल्कुल सही किया। कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि ओह! कितना घृणित है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- अरेंज मैरिज में ये हाल है, सोचिए लव मैरिज होती है तो क्या होता।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article