Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

पद्म सम्मान पाकर नर्वस हूं : छेत्री

भारतीय कप्तान सुनील छेत्री ने शनिवार को कहा कि पद्म सम्मान के लिये चुने जाने से वह ‘नर्वस’ हैं और अच्छे प्रदर्शन का ‘अतिरिक्त दबाव’ महसूस कर रहे हैं।

12:12 PM Jan 27, 2019 IST | Desk Team

भारतीय कप्तान सुनील छेत्री ने शनिवार को कहा कि पद्म सम्मान के लिये चुने जाने से वह ‘नर्वस’ हैं और अच्छे प्रदर्शन का ‘अतिरिक्त दबाव’ महसूस कर रहे हैं।

नई दिल्ली : भारतीय कप्तान सुनील छेत्री ने शनिवार को कहा कि पद्म सम्मान के लिये चुने जाने से वह ‘नर्वस’ हैं और अच्छे प्रदर्शन का ‘अतिरिक्त दबाव’ महसूस कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में मौजूदा खिलाड़ियों में क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बाद सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय गोल करने वाले छेत्री इस साल पद्मश्री पाने वाले नौ खिलाड़ियों में से हैं। छेत्री ने कहा-फिलहाल तो बिल्कुल खुशी का भाव है। इसे महसूस करने में समय लगेगा। यह समझने में समय लगेगा कि इसके मायने क्या हैं।

उन्होंने कहा-हर व्यक्ति में कमियां होती हैं। मुझमें भी हैं। मैं इसे समझता हूं लेकिन बेहतर इंसान बनने की कोशिश करता हूं। मुझे लगता है कि मुझे दूसरों के लिये मिसाल बनना चाहिये, मुझे यह अतिरिक्त दबाव अच्छा लग रहा है जो पद्मश्री सम्मान के साथ मिला है। जी पॉल, सैलेन मन्ना, पी के बनर्जी, चुन्नी गोस्वामी, बाईचुंग भूटिया के बाद वह यह सम्मान पाने वाले छठे फुटबॉलर हैं ।

Advertisement
Advertisement
Next Article