देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मध्यप्रदेश में आज मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा लाड़ली बहना योजना की पात्र हितग्राहियों के खाते में राशि भेजने के पहले पूर्व मुख्यमंत्री Shivraj Singh Chauhan ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब वे स्वयं लाड़ली बहनों को लखपति बनाने के अभियान में जुटेंगे।

इन दिनों तेलंगाना के प्रवास पर गए शिवराज सिंह चौहान ने यहां से एक वीडियो संदेश जारी करते हुए लाड़ली बहना योजना की हितग्राहियों को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि आज 10 तारीख है, आज लाड़ली बहना दिवस है और आज ही आपके खाते में फिर 1250 रुपए आने वाले हैं।उन्होंने कहा कि उनके लिए सारी बहनें देवी का रूप हैं और महिला सशक्तिकरण उनके जीवन का मिशन है। अब वे लाड़ली बहनों को लखपति बहन बनाने के अभियान में जुटेंगे।

श्री चौहान ने कहा कि वे मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनकी पूरी टीम को धन्यवाद और बधाई देते हैं कि यह योजना निरंतर जारी रहेगी और मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार मां, बहन और बेटी के जनकल्याण में जुटी रहेगी।