ICC महिला क्रिकेट के लिए अलग कर सकती है प्रसारण अधिकार
ऑस्ट्रेलिया में विश्व कप वीडियो को 1.1 अरब लोगों ने देखा और यह महिला क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला टूर्नामेंट रहा। आईसीसी बोर्ड को भरोसा है कि महिलाओं के खेल के लिए अलग से प्रसारण अधिकार खरीदने के लिए बोलीदाता मिल सकता है
09:07 PM Apr 03, 2020 IST | Desk Team
हाल ही में हुए महिला टी-20 क्रिकेट विश्व कप की सफलता को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) बड़ा फैसला ले सकता है। ऑस्ट्रेलिया में महिला टी20 विश्व कप की अपार सफलता के बाद आईसीसी 2023-31 चक्र के प्रसारण अधिकारों के लिए अलग से बोली आमंत्रित करने के विकल्प को तलाश सकती है।
ऑस्ट्रेलिया में विश्व कप वीडियो को 1.1 अरब लोगों ने देखा और यह महिला क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला टूर्नामेंट रहा। आईसीसी बोर्ड को भरोसा है कि महिलाओं के खेल के लिए अलग से प्रसारण अधिकार खरीदने के लिए बोलीदाता मिल सकता है।
आईसीसी बोर्ड के एक वरिष्ठ सदस्य ने समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा, ‘‘इसके बारे में विचार किया जा रहा है, हालांकि अभी तक कोई भी फैसला नहीं लिया गया है। लेकिन इसमें संभावना है। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘महिला टी20 को जितनी बड़ी संख्या में लोगों ने देखा, उसे देखते हुए हम इसे तलाशना चाहिए। ’’
भारतीय महिला क्रिकेट भी दिन प्रतिदिन लोकप्रिय हो रहा है जिसमें युवा खिलाड़ी शेफाली वर्मा के साथ स्मृति मंधाना और जेमिमा रौद्रिगेज जैसी खिलाड़ियों का भी योगदान रहा। अधिकारी ने कहा, 110 करोड़ वीडियो व्यू को देखते हुए यह पुरूष विश्व कप के बाद दूसरा सबसे ज्यादा सफल टूर्नामेंट रहा।
Advertisement
Advertisement