टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

गहलोत गुट के विधायकों पर हुई कार्रवाई तो कांग्रेस में पड़ेगी बड़ी फूट, नई पार्टी बनाने को तैयार बागी MLA

राजस्थान में लगातार सियासी उलटफेर जारी है। गहलोत गुट के विधायकों ने बगावत कर दी है। वो साफ बोल चुके है कि अगर उनकी शर्ते पार्टी आलाकमान ने नहीं मानी तो वो इस्तीफा सौंप देंगे।

01:28 PM Sep 26, 2022 IST | Desk Team

राजस्थान में लगातार सियासी उलटफेर जारी है। गहलोत गुट के विधायकों ने बगावत कर दी है। वो साफ बोल चुके है कि अगर उनकी शर्ते पार्टी आलाकमान ने नहीं मानी तो वो इस्तीफा सौंप देंगे।

राजस्थान में लगातार सियासी उलटफेर जारी है। गहलोत गुट के विधायकों ने बगावत कर दी है। वो साफ बोल चुके है कि अगर उनकी शर्ते पार्टी आलाकमान ने नहीं मानी तो वो इस्तीफा सौंप देंगे। जिसके बाद खबर आई की सोनिया विधायकों की डिमांड से नाराज है और उनपर कार्रवाई कर सकती है। 
Advertisement
इसी बीच अब एक बार फिर खबर आ रही की विधायकों ने भी  साफ बता दिया है कि अगर उनके ऊपर कोई एक्शन लिया गया तो पार्टी में बड़ी फूट पड़ेगी और विधायक अपनी नयी पार्टी बना लेंगे। गहलोत गुट के विधायकों के इस रैवैये से पार्टी काफी नाखुश है। 
माकन ने मीडिया के सामने दिया बड़ा बयान 
बता दें, विधायकों की बगावत पर ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की ओर से जयपुर भेजे गए पर्यवेक्षक अजय माकन का बड़ा बयान सामने आया है। वो आज खड़गे के साथ दिल्ली जा रहे है, जहां वो सोनिया गांधी के साथ बैठक करेंगे। माकन ने मीडिया को बताया कि बीते दिन विधायक दल की बैठक से पूर्व अशोक गहलोत गुट के विधायकों की मंत्री के घर पर हुई बैठक अनैतिक थी। 
इसी के साथ माकन ने साफ किया था कि सोनिया गांधी ही अब अंतिम निर्णय लेंगी। माकन ने आगे बताया कि वो शक्ति प्रदर्शन देखने नहीं आए थे। उन्हें पार्टी की तरफ से जिम्मेदारी मिली थी। वो वही पूरा कर रहे थे। उन्होंने विधायकों को काफी समझाया था, लेकिन वो जिद्द पर अड़े है, इसलिए अब वो और खड़गे दिल्ली जाकर सोनिया गांधी को रिपोर्ट सौपेंगे।
Advertisement
Next Article