टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

युवा खुश रहेगा तो देश आगे बढ़ेगा

NULL

02:44 PM May 21, 2018 IST | Desk Team

NULL

कुरुक्षेत्र : मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि जिस देश का युवा खुश रहेगा, वह देश तेजी से आगे बढ़ेगा। इसलिए हरियाणा प्रदेश के युवाओं के साथ-साथ ही वर्ग को खुश रखने के लिए राज्य सरकार ने राहगिरी का एक मंच तैयार किया है। इस मंच पर शहर के लोग एकत्रित होकर जब आपस में मन की बात सांझा करेंगे और परम्परागत खेलों को खेलेंगे या सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेंगे तो निश्चित ही प्रत्येक नागरिक का तनाव कम होगा और दो पल खुशियों के हासिल होंगे। जब युवा या आम नागरिक के चेहरे पर खुशी दिखाई देगी तब सरकार के राहगिरी जैसे कार्यक्रमों की सफलता नजर आएगी।

Advertisement

मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार को पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित राहगिरी कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल, हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी, विधायक सुभाष सुधा, विधायक डा. पवन सैनी, मुख्यमंत्री के विशेष अधिकारी एडीजीपी ओपी सिंह ने झंडी दिखाकर 4 किलोमीटर मैराथन को रवाना किया। इस मैराथन में हर वर्ग के लोगों ने दौड़ लगाई। मुख्यमंत्री ने मंच पर पहुंचते ही राहगिरी में पहुंचे हजारों लोगों में जोश भरने के लिए भारत मां की जय के उदघोष लगवाते हुए कहा कि इस राहगिरी कार्यक्रम में पहुंचे लोगों को अभिनंदन करने का मन करता है।

इस राहगिरी कार्यक्रम की शुरुआत जब करनाल में की गई तब मन में संकल्प लिया कि प्रदेश के सभी जिलों में राहगिरी कार्यक्रम का आयोजन किया जाए। इस लक्ष्य को पूरा करने के प्रयास किए जा रहे है और अब तक 13 जिलों में राहगिरी का सफल आयोजन किया जा चुका है। इस कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए एडीजीपी ओपी सिंह को नियुक्त किया है।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक  करें।

(रामपाल शर्मा)

Advertisement
Next Article