W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

धनतेरस पर घर की लक्ष्मी को करना है खुश तो आज ही दें अपनी पत्नी को ये Gift

09:15 AM Nov 10, 2023 IST | Pratibha
धनतेरस पर घर की लक्ष्मी को करना है खुश तो आज ही दें अपनी पत्नी को ये gift

दिवाली त्योहार का सबसे सुंदर पर्व माना जाता है और हर साल की तरह इस साल भी लोगों को दिवाली का बेसब्री से इंतजार है। दिवाली के 5 दिन चारों तरफ बेहद धूमधाम होती है। इसीलिए इस खुशी और रोशनी का त्यौहार भी कहा जाता है। दिवाली की शुरुआत धनतेरस के त्योहार से शुरू होती है। इस दिन भगवान विष्णु के अवतार धन्वंतरि जी, लक्ष्मी और कुबेर भगवान की पूजा की जाती है। इस त्यौहार पर बर्तन सोने चांदी जैसे अन्य सामान खरीदने की प्रथा है।

Advertisement

Advertisement

ऐसे माना जाता है कि धनतेरस पर यदि कोई सामान खरीदा जाता है तो भगवान उसे कई गुना फल देता है इस दिन खरीदारी करने से माता लक्ष्मी बेहद खुश होती है। इससे घर में खुशियों का आगमन होता है। वहीं घर की बहू को भी घर की लक्ष्मी के रूप में माना जाता है। ऐसे में इस बार धनतेरस के दिन यदि आप अपनी पत्नियों को कुछ देना चाहते हैं तो सोने और चांदी के गहने बनवाकर जरूर दें। इससे आपकी पत्नी भी खुश होगी और धनतेरस की शुभ दिन आपके घर में आभूषण भी आएंगे।

Advertisement

अगर आपका बजट थोड़ा ज्यादा है तो अपनी पत्नी को इस तरह की ज्वेलरी बनाकर जरूर दें यह देखने में काफी क्लास ही लगता है और आज के चलन में भी है। हाल ही में कहीं अभिनेत्री को इस ज्वेलरी में पहना हुआ देखा गया है। मीनाकारी आभूषण सदाबहार माने जाते हैं। ऐसे में आप धनतेरस के दिन इसे खरीद सकते हैं। सोने की मीनाकारी आभूषणों पर रंगों से पेंटिंग की जाती है और देखने में काफी क्लासी भी लगती है।

अगर आपकी पत्नी को सोना पहनने का ज्यादा शौक नहीं है तो उन्हें धनतेरस के त्योहार पर डायमंड सेट खरीद कर भी दे सकते हैं। इसे वह जब-जब पहनेगी तो उन्हें आपके प्यार का एहसास होगा। आजकल की महिलाओं को ऐसी सिंपल पेंडेंट पहनना काफी पसंद होता है। जो काफी हल्के होते हैं। पेंडेंट सेट के साथ हल्के हल्के टॉप्स भी मिल जाते हैं

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Author Image

Advertisement
Advertisement
×