उस 70 वर्षीय हथिनी का हुआ निधन जिसकी फोटो ने दुनिया हिला दी थी
इंसान जानवारों से बहुत प्यार करते हैं। इसके बदले में जानवरों को भी इंसान से खूब लगाव होता है। इसी वजह से इंसानों के जीवन में जानवरों का एक अहम रोल होता है।
08:45 AM Sep 26, 2019 IST | Desk Team
इंसान जानवारों से बहुत प्यार करते हैं। इसके बदले में जानवरों को भी इंसान से खूब लगाव होता है। इसी वजह से इंसानों के जीवन में जानवरों का एक अहम रोल होता है। लेकिन हाल ही में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसको सुनने के बाद आपका मायूस होना लाजमी है। जी हां क्या आपको याद है वो हथिनी जिसका नाम टिकरी है,लेकिन अफसोस की अब टिकरी हम सभी के बीच नहीं रही है।
Advertisement
अगस्त के महीने में Save Elephant Foundation ने फेसबुक पर यह पोस्ट शेयर किया था। इसमें एक 70 साल की हथिनी जमीन पर गिरी पड़ी है। लोग उसे देखे जा रहे हैं। यह मामला श्रीलंका का है। वहां पर एक फेस्टिवल के दौरान इस हथिनी से जबरदस्ती परेड करवाई जा रही थी।
बावजूद इसके की ये हथिनी काफी ज्यादा कमजोर और कुपोषित थी। उसके बाद यह बीच में ही बेहोश हो गई। लेकिन इस तस्वीर ने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया था। इसके बाद Save Elephant Foundation ने इस हथिनी का ख्याल रखा और उसकी देखभाल की।
लेकिन हाल ही में जो खबर आई है उसने सभी को हैरान कर दिया है क्योंकि अब टिकरी नाम की इस हथिनी का निधन हो गया है। श्रीलंका की राजनधानी कोलंबो से करीब 80 किलोमीटर दूर केगेल में बीते मंगलवार की रात इस हथिनी की मृत्यु हो गई।
इस बात की जानकारी भी Save Elephant Foundation ने ही अपने फेसबुक पेज पर दी। इस खबर के सामने आने के बाद अब हर कोई दुखी हो गया है। ये तस्वीर हमें बताती हैं कि किसी भी जानवर पर अत्याचार नहीं करना चाहिए।
ये एक और अन्य तस्वीर टिकरी की है। जहां पर एक धर्मिक कार्यक्रम हो रहा है,जिसमें उसे यह पोशाक पहनाई गई है। हालांकि इस समय भी टिकरी काफी ज्यादा बीमार थी।
सेव एलिफेंट फाउंडेशन के संस्थापक लेक चैलर्ट ने सोशल मीडिया पर दुख जाहिर किया।
Advertisement