टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

जो 48 सालों में कोई नहीं कर पाया उसे 17 साल की क्रिकेटर Amelia Kerr ने अपने 20वें मैच में कर दिखाया

न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम की 17 साल की Amelia Kerr ने वनडे क्रिकेट में वो कारनाम कर दिया है जो 48 सालों के इतिहास में नहीं हुआ।

01:52 PM Jun 16, 2018 IST | Desk Team

न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम की 17 साल की Amelia Kerr ने वनडे क्रिकेट में वो कारनाम कर दिया है जो 48 सालों के इतिहास में नहीं हुआ।

न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम की 17 साल की Amelia Kerr ने वनडे क्रिकेट में वो कारनाम कर दिया है जो 48 सालों के इतिहास में नहीं हुआ।

Advertisement

बता दें कि न्यूजीलैंड की खिलाड़ी एमेलिया ने वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाया और इसके साथ ही उन्होंने मैच मे 5 विकेट भी झटके हैं। एमेलिया वनडे क्रिकेट में ऐसा करने वाली पहली क्रिकेटर बन गई है।

क्रिकेट में इससे पहले बहुत बार पुरुषों ने दोहरा शतक लगाएं हैं। लेकिन क्रिकेट में अभी तक ऐसा कोई भी खिलाड़ी नहीं है जिसने बल्लेबाजी करते हुए दोहरा शतक जड़ा है और साथ ही गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट भी हासिल किए हैं।

 21 साल पुराना रिकॉर्ड Amelia Kerr ने तोड़ दिया

21 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए केर ने महिला क्रिकेट में बेस्ट स्कोर बनाने का एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। केर ने ऑस्टे्रलिया खिलाड़ी बेलिंडा क्लार्क का 1997 का हाइस्कोर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

Amelia Kerr ने बुधवार यानी 13 जून को आयरलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में 145 गेंदों में 232 रनों की शानदार पारी खेली है।

इस पारी के दौरान उन्होंने 32 चौके और 2 छक्के लगाए हैं। सबसे चौंकाने वाली बात तो यह है कि केर ने इस मैच से पहले सिर्फ 19 वनडे ही खेले थे।

पुरुष वनडे क्रिकेट में पांच बल्लेबाजों ने जड़ा है दोहरा शतक

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पुरुष वनडे क्रिकेट में अब तक पांज ही बल्लेबाजों ने दोहरा शतक बनाए हैं। इस सूची में सबसे पहला नाम भारतीय दिग्गज क्रिकेटर सचिन रमेश तेंदुलकर हैं। सचिन ने साल 2010 में दक्षिण अफ्रीका केखिलाफ पुरुष क्रिकेट में पहला दोहरा शतक बनाया था।

इसके बाद एक और भारतीय वीरेंद्र सहवाग ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2011 में दोहरा शतक जमाया था। इस लिस्ट में रोहित शर्मा का नाम सबसे उपर है उन्होंने तीन बार वनडे में दोहरे शतक का आंकड़ा पार किया है। वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है।

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Next Article