Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

इस अनोखी दुकान में लोग नहीं करते हैं खरीददारी बल्कि सुनाते हैं अपना दुखड़ा

08:49 AM Jan 17, 2024 IST | Nisha Pathak

Unique Shop China: आज की दुनिया में जहां मन की बात सुनाने के लिए कोई आसानी से नहीं मिलता, वहां एक शख्स ने खास लोगों का दुख सुनने के लिए दुकान खोली है। वो उदास और परेशान लोगों को बुलाकर उनकी दिक्कतें सुनता है और चाय भी पिलाता है। ये शख्स चीन में रहता है। व्यक्ति का नाम रुले ओलिवर हर्व है। ओलिवर चाय की दुकान खोली है। आइए इस बारे में जानते हैं।

दुखड़ा सुनाने की है दुकान

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक शख्स का नाम रुले ओलिवर हर्व (Ruelle Olivier Herve) है। वो झेजियांग प्रांत की हांगज़ाउ सिटी में रहता है और चाइनीज़ सोशल मीडिया पर @tealovinglaolu नाम से एक अकाउंट चलाता है। उसने एक स्ट्रीट स्टॉल खोल रखा है, जहां वो लोगों को अपनी दिक्कतें डिस्कस करने के लिए बुलाता है। इस दौरान वो उन्हें चाय भी पिलाता है। इससे जुड़े कई वीडियो भी उसने सोशल मीडिया पर डाले हैं।

लोगों से मिल रही तारीफ

हर्व लोगों को सलाह देते हैं कि वो अपनी समस्याएं लिखकर लाएं और उनका समाधान दोनों बैठकर निकालने की कोशिश करेंगे। सोशल मीडिया पर हर्व के 1 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और उनकी कहानी लोग खूब पसंद कर रहे हैं। हर्व अपनी तरफ से उसका समाधान देने की भी कोशिश करते हैं। यूज़र्स उनके शांत और मधुर स्वभाव की भी तारीफ कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article