Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

वारदात: फ्रांस की राजधानी पेरिस में हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत, 4 अन्य घायल

फ्रांस की राजधानी पेरिस में शुक्रवार को कुर्दिश सांस्कृति केंद्र को निशाना बनाकर की गई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए।

07:49 PM Dec 23, 2022 IST | Desk Team

फ्रांस की राजधानी पेरिस में शुक्रवार को कुर्दिश सांस्कृति केंद्र को निशाना बनाकर की गई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए।

फ्रांस की राजधानी पेरिस में शुक्रवार को कुर्दिश सांस्कृति केंद्र को निशाना बनाकर की गई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि गोलाबारी में घायल हुए 69 वर्षीय संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है। गोलीबारी का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
Advertisement
पेरिस के अभियोजन कार्यालय ने मामले की जांच शुरू कर दी है और संदिग्ध की पहचान की पुष्टि की जा रही है।पुलिस ने घटनास्थल ‘टेन्थ एरोनडिसिमेंट’ को घेर लिया है। यह इलाका गारे डे ल इस्ट ट्रेन स्टेशन के निकट स्थित है, जहां अकसर भीड़ रहती है। यहां कई दुकानें हैं। गोलीबारी ऐसे समय में हुई है जब पेरिस में क्रिसमस की तैयारियां की जा रही हैं।
घायलों में से दो की हालत गंभीर
पेरिस पुलिस विभाग ने लोगों को घटनास्थल से दूर रहने के लिए कहा है जबकि आपातकालीन कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं।‘टेन्थ एरोनडिसिमेंट’ की मेयर एलेक्जेंड्रा कोर्डेबार्ड के अनुसार गोलीबारी कुर्दिश सांस्कृतिक केंद्र और एक रेस्तरां एवं सैलून के पास हुई है।कोर्डेबार्ड ने कहा कि हमलावर भी घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।अभियोजन कार्यालय ने कहा कि चार घायलों में से दो की हालत गंभीर है। आतंकवाद-रोधी अभियोजकों से संपर्क किया गया है, लेकिन फिलहाल ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है कि यह एक आतंकवादी हमला था।
Advertisement
Next Article