Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

भारत-जिम्बाब्वे में बढ़े व्यापार : कोविंद

NULL

09:17 AM Mar 24, 2018 IST | Desk Team

NULL

नई दिल्ली : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि भारत-जिम्बाब्वे के बीच 17 करोड़ डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार दोनों देशों की क्षमता से काफी कम है और दोनों पक्ष को व्यापार तथा आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के लिए एक साथ काम करने की जरूरत है। जिम्बाब्वे के उप-राष्ट्रपति जनरल (रिटायर्ड) कॉन्सटेंटिनो चिवेंगा के साथ बैठक के दौरान कोविंद ने कहा कि अफ्रीका के साथ साझेदारी को लेकर भारत का दृष्टिकोण सलाहकार और सहभागिता वाला है।

कोविंद ने कहा कि यह सहयोग सशक्तिकरण, क्षमता निर्माण, मानव संसाधन विकास, भारतीय बाजार तक पहुंच और अफ्रीका में भारतीय निवेश के समर्थन के उद्देश्य से प्रेरित है। चिवेंगा ने यहां राष्ट्रपति भवन में कोविंद से मुलाकात की। कोविंद ने जोर देते हुए कहा कि भारत-जिम्बाब्वे का द्विपक्षीय व्यापार 17 करोड़ डॉलर है, जो कि उनकी क्षमता से काफी कम है। हमें व्यापारिक और आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के लिए एक साथ मिलकर काम करने की आवश्यकता है।

अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।

Advertisement
Advertisement
Next Article