W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Independence Day 2024 : अमित शाह ने लोगों से 'Har Ghar Tiranga' अभियान में शामिल होने की अपील की

04:07 PM Aug 03, 2024 IST | Abhishek Kumar
independence day 2024   अमित शाह ने लोगों से  har ghar tiranga  अभियान में शामिल होने की अपील की

Independence Day 2024: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय ध्वज को त्याग, निष्ठा और शांति का प्रतीक बताते हुए देश के सभी सभी लोगों से 'हर घर तिरंगा' अभियान में बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील की है।

Advertisement

Independence Day 2024

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय ध्वज को त्याग, निष्ठा और शांति का प्रतीक बताते हुए देश के सभी सभी लोगों से 'हर घर तिरंगा' अभियान में बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील की है।उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 'हर घर तिरंगा' अभियान पिछले 2 वर्षों में जन-जन का अभियान बन गया है और यह अभियान आजादी के नायकों को याद करने, राष्ट्र प्रथम का संकल्प लेने और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने का माध्यम है।

Advertisement

Har Ghar Tiranga Abhiyan Buisness Of Flag Making May Go To 500 Crore 25  Lakh Flag Are Making Per Day In Delhi - Amar Ujala Hindi News Live - Har  Ghar Tiranga

Advertisement

Independence Day 2024 : अमित शाह ने देश के लोगों से अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने की अपील करते हुए एक्स पर पोस्ट कर कहा, "हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा त्याग, निष्ठा व शांति का प्रतीक है। 'हर घर तिरंगा' अभियान आजादी के नायकों को याद करने, राष्ट्रप्रथम का संकल्प लेने और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने का माध्यम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर यह अभियान बीते 2 वर्षों से जन-जन का अभियान बन गया है। आगामी 9 से 15 अगस्त तक आप भी अपने घरों में तिरंगा लहराकर 'हर घर तिरंगा डॉट कॉम' पर अपनी सेल्फी अपलोड करें।

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी देश भर में 'हर घर तिरंगा' अभियान को सफल बनाने के लिए जोर-शोर से तैयारी की जा रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Author Image

Abhishek Kumar

View all posts

Advertisement
Advertisement
×