भारत-इंडोनेशिया का रिश्ता राम और बुद्ध का है: PM नरेंद्र मोदी
भारत और इंडोनेशिया का रिश्ता साझा संस्कृति और इतिहास का
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया के जकार्ता में श्री सनातन के महाकुंभभिषेकम में वीडियो कॉन्फ्रैंसिंग के जरिए कहा कि भारत और इंडोनेशिया के बीच रिश्ते सिर्फ भू-राजनीतिक’ नहीं है, बल्कि हजारों साल पुरानी साझा संस्कृति और इतिहास पर आधारित हैं और दोनों देशों में विविधता में एकता की परंपरा है। भारत-इंडोनेशिया का रिश्ता राम और बुद्ध का है। PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं जकार्ता से दूर हूं लेकिन मेरा मन इसके करीब है, जैसे भारत और इंडोनेशिया एक-दूसरे के करीब हैं।
My remarks during Maha Kumbabhishegam of Shri Sanathana Dharma Aalayam in Jakarta, Indonesia. https://t.co/7LduaO6yaD
— Narendra Modi (@narendramodi) February 2, 2025
हम भगवान बुद्ध जुड़े हैं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाकुंभभिषेकम के अवसर पर वहां के सभी लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कुछ दिन पहले ही राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो भारत से 140 करोड़ भारतीयों का प्यार लेकर गए थे। अपने राष्ट्रपति के माध्यम से इंडोनेशिया के लोगों को हर भारतीय की शुभकामनाओं का अनुभव हो रहा होगा। भारत और इंडोनेशिया का संबंध विरासत का विज्ञान का है, आस्था का है।
हमारा रिश्ता साझा आस्था का है, अध्यात्म का है। हम भगवान मुरुगन और भगवान श्री राम से भी जुड़े हैं और हम भगवान बुद्ध से भी जुड़े है। PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत से इंडोनेशिया जाने वाला व्यक्ति जब प्रम्बानन मंदिर में हाथ जोड़ता है, तो उसे काशी और केदार जैसा ही आध्यात्मिक अनुभव होता है