Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

भारत और रूस ने संयुक्त राष्ट्र से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की

भारत और रूस ने बृहस्पतिवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के एजेंडे से जुड़े मुद्दों और हाल के घटनाक्रम पर व्यापक चर्चा की। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने यह जानकारी दी।

03:56 AM Jul 29, 2022 IST | Shera Rajput

भारत और रूस ने बृहस्पतिवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के एजेंडे से जुड़े मुद्दों और हाल के घटनाक्रम पर व्यापक चर्चा की। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने यह जानकारी दी।

भारत और रूस ने बृहस्पतिवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के एजेंडे से जुड़े मुद्दों और हाल के घटनाक्रम पर व्यापक चर्चा की। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने यह जानकारी दी।
Advertisement
मंत्रालय ने कहा कि दोनों पक्षों ने संयुक्त राष्ट्र और अन्य बहुपक्षीय मंचों पर आतंकवाद रोधी सहयोग को प्रगाढ़ बनाने पर सहमति जतायी।
मास्को में हुई यह वार्ता यूक्रेन में जारी संघर्ष के बीच हुई है।
विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ”दोनों पक्षों ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के एजेंडे और हाल के घटनाक्रम पर व्यापक चर्चा की। वे संयुक्त राष्ट्र और अन्य बहुपक्षीय मंचों पर आतंकवाद का मुकाबला करने को लेकर सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए।”
विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) संजय वर्मा ने संयुक्त राष्ट्र से संबंधित मुद्दों पर परामर्श के लिए भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया।
भारतीय प्रतिनिधिमंडल में रूस में भारतीय राजदूत व विदेश मंत्रालय के अन्य अधिकारी शामिल थे।
रूसी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व रूसी संघ के विदेश मामलों के उप मंत्री सर्गेई वासिलीविच वर्शिनिन ने किया।
Advertisement
Next Article