टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

भारत और श्रीलंका में होगा खिताबी मुकाबला

भारत और श्रीलंका के बीच अंडर-19 एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। श्रीलंका अंडर-19 टीम ने दूसरे सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को हराया।

12:19 PM Oct 06, 2018 IST | Desk Team

भारत और श्रीलंका के बीच अंडर-19 एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। श्रीलंका अंडर-19 टीम ने दूसरे सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को हराया।

ढाका : भारत और श्रीलंका के बीच अंडर-19 एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। श्रीलंका अंडर-19 टीम ने शुक्रवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को 31 रन से हराकर न केवल अपनी सीनियर टीम की अफगानिस्तान के हाथों एशिया कप में मिली हार का बदला चुकाया बल्कि फाइनल में भी स्थान बना लिया। भारत की अंडर-19 टीम ने कल बंगलादेश को पहले सेमीफाइनल में मात्र दो रन से हराया था।

Advertisement

श्रीलंका ने नुवानिदू फर्नांडो के 129 गेंदों में नौ चौकों और तीन छक्कों की मदद से बनाये गए 111 रन की बदौलत 50 ओवर में सात विकेट पर 209 रन बनाये जबकि इसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम 48.3 ओवर में 178 रन पर सिमट गयी। ओपनर रहमतुल्लाह ने 46 और इजाज अहमद ने 37 रन बनाये। श्रीलंका के लिए शशिका दुलशान ने 24 रन पर चार विकेट लिए।

भारत अंडर-19 टीम फाइनल में

Advertisement
Next Article