Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

तीसरी बार हॉकी चैंपियन बना भारत, पाकिस्तान को 5-3 से हराया

तीसरी बार हॉकी चैंपियनशिप जीतकर भारत ने रचा इतिहास

09:59 AM Jan 08, 2025 IST | Juhi Singh

तीसरी बार हॉकी चैंपियनशिप जीतकर भारत ने रचा इतिहास

भारत ने लगातार तीसरी बार मेंस जूनियर एशिया कप हॉकी का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। फाइनल में भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 5-3 से हराया। यह भारत की इस टूर्नामेंट में पांचवीं जीत है, जो इससे पहले 2004, 2008, 2015 और 2023 में हासिल की थी। कोविड-19 महामारी के कारण 2021 में यह प्रतियोगिता नहीं हो पाई थी।

Advertisement

भारत के लिए अरिजीत हुंदल सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया

भारत के लिए अरिजीत हुंदल सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार गोल किए। उनका पहला गोल चौथे मिनट में पेनल्टी कॉर्नर से आया, और फिर उन्होंने 18वें और 54वें मिनट में भी पेनल्टी कॉर्नर से गोल किया, जबकि 47वें मिनट में एक मैदानी गोल भी किया। दिलराज सिंह ने 19वें मिनट में एक और गोल करके भारत की बढ़त को 3-1 कर दिया।

पाकिस्तान ने जापान को हराकर फाइनल में स्थान बनाया था

पाकिस्तान की ओर से सूफियान खान ने 30वें और 39वें मिनट में दो पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला, जबकि हन्नान शाहिद ने तीसरे मिनट में मैदानी गोल किया और पाकिस्तान को शुरूआत में बढ़त दिलाई। हालांकि, भारत ने कड़ी प्रतिस्पर्धा दिखाई और अंत में हुंडल के गोल से जीत हासिल की। आपको बता दें भारत की इस शानदार जीत के साथ उन्होंने सेमीफाइनल में मलेशिया को 3-1 से हराया था, जबकि पाकिस्तान ने जापान को हराकर फाइनल में स्थान बनाया था।

Advertisement
Next Article