Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

भारत ने अफगानिस्तान के विश्वविद्यालयों में महिलाओं के प्रवेश पर प्रतिबंध को लेकर जताई चिंता

भारत ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह तालिबान द्वारा अफगानिस्तान के विश्वविद्यालयों में महिलाओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने संबंधी खबरों से चिंतित है।

10:54 PM Dec 22, 2022 IST | Shera Rajput

भारत ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह तालिबान द्वारा अफगानिस्तान के विश्वविद्यालयों में महिलाओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने संबंधी खबरों से चिंतित है।

भारत ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह तालिबान द्वारा अफगानिस्तान के विश्वविद्यालयों में महिलाओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने संबंधी खबरों से चिंतित है।
Advertisement
साथ ही भारत ने काबुल में एक ऐसी समावेशी सरकार के गठन के अपने आह्वान को दोहराया जो अफगान समाज में महिलाओं और लड़कियों के लिए समान अधिकार सुनिश्चित करे।
अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, जापान और ब्रिटेन सहित कई देशों ने विश्वविद्यालयों में महिलाओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने के तालिबान सरकार के फैसले की कड़ी निंदा की है।
तालिबान ने मार्च में लड़कियों के माध्यमिक विद्यालयों में जाने पर रोक लगा दी थी।
प्रेसवार्ता के दौरान इस संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, ‘‘हम इस संबंध में सामने आईं खबरों को चिंता की दृष्टि से देखते हैं। भारत ने अफगानिस्तान में महिलाओं की शिक्षा के अधिकार का लगातार समर्थन किया है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘हमने एक ऐसी समावेशी और प्रतिनिधि सरकार के गठन के महत्व पर जोर दिया है, जो सभी अफगान नागरिकों के अधिकारों का सम्मान करे और उच्च शिक्षा तक पहुंच सहित अफगान समाज में महिलाओं और लड़कियों के समान अधिकारों को सुनिश्चित करे।’’
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने अफगानिस्तान पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव (यूएनएससीआर) ‘2593’ का भी उल्लेख किया।
बागची ने कहा, ‘‘ मैं संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव ‘2593’ की याद दिलाना चाहूंगा, जो महिलाओं समेत सभी नागरिकों के मानवाधिकार सुनिश्चित करने पर जोर देता है।’’
Advertisement
Next Article