For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

'पाकिस्तान के दो टुकड़े कर चुका है भारत', Operation Sindoor पर अशोक गहलोत का बड़ा बयान

अशोक गहलोत ने ऑपरेशन सिंदूर पर किया बड़ा खुलासा

04:10 AM May 09, 2025 IST | Neha Singh

अशोक गहलोत ने ऑपरेशन सिंदूर पर किया बड़ा खुलासा

 पाकिस्तान के दो टुकड़े कर चुका है भारत   operation sindoor पर अशोक गहलोत का बड़ा बयान

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद अशोक गहलोत ने कहा कि भारत ने पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए हैं। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के हमलों को विफल कर दिया है। राजस्थान में हाई अलर्ट जारी है और गहलोत ने जनता को धैर्य और सतर्कता बरतने की अपील की है।

भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष बढता ही जा रहा है। भारत के ऑपरेशन सिंदूर चलाने के बाद पाकिस्तान में हाहाकार मच गया है। बौखलाए पाकिस्तान ने भारत पर प्रहार करते हुए भारत के 15 जगहों को और फिर 12 जगहों को निशाना बनाया गया, लेकिन भारत के सुदर्शन एयर डिफेंस सिस्टम में सभी मिसाइलों को हवा में ही तबाह कर दिया। पाकिस्तान ने राजस्थान के जैसलमेर पंजाब को निशाना बनाया है, जिसे भारत ने विफल कर दिया। इस बीच राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ा बयान दिया है। अशोक गहलोत ने कहा है कि भारत ने पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिये हैं और अब हमारी सेना और एकता और शौर्य से हमारी जीत निश्चित है।

‘सेना दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब दे रही है’

अशोक गहलोत की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “भारतीय सेना हर तरह की परिस्थिति से निपटने में सक्षम है। राजस्थान सीमा पर भी पाकिस्तान की हरकतों का सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। मेरा सभी प्रदेशवासियों से अनुरोध है कि वे बिल्कुल न घबराएं, धैर्य, सजगता और सतर्कता बरतें तथा सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।”

अशोक गहलोत ने आगे लिखा, “सेना दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब दे, सत्ता पक्ष और विपक्ष आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई में एकजुट है और पूरा देश सेना और सरकार के साथ है। भारत पहले भी पाकिस्तान के दो टुकड़े कर चुका है और अब भी हमारी एकता और सेना के शौर्य के कारण हमारी जीत निश्चित है।”

राजस्थान में हाई अलर्ट

बता दें पाकिस्तान की ओर से जैसलमेर बाड़मेर, श्रीगंगानगर और बीकानेर जैसे सीमावर्ती क्षेत्रों में ड्रोन हमलो के बाद ब्लैकआउट कर दिया गया है। पुलिस बीएसएप और प्रशान इन इलाकों में नजर बनाए हुए हैं। बता दें बीती रात भारत ने पाकिस्तान की दो JF-17 और F-16 को तबाह कर दिया है। भारत ने पाक का डिफेंस सिस्टम AWAC भी नष्ट कर दिया है। पाकिस्तान लगातार एलओसी पर उल्लघंन कर रहा है।भारत पाकिस्तान के हर हमले का करारा जवाब दे रहा है। भारत का एयर डिफेंस सिस्टम S-400 पाकिस्तानी मिसाइलों और ड्रोन को आसमान में ही तबाह कर रहा है।

भारतीय सेना ने पाकिस्तान हमलों को किया नाकाम, F-16 और JF-17 विमान मार गिराया

Advertisement
Advertisement
Author Image

Neha Singh

View all posts

Advertisement
×