India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

पूर्व विदेश मंत्री के निधन पर कुमार विश्वास का ट्वीट, लिखा- 'जनभाषा की संसदीय सुषमा समाप्त'

04:45 AM Aug 07, 2019 IST
Advertisement
भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का मंगलवार रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली। वह 67 वर्ष की थीं। सुषमा स्वराज के निधन के बाद कई दिग्गज नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं, पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन के बाद कवि कुमार विश्वास ने ट्वीट किया, “जनभाषा की संसदीय सुषमा समाप्त हो गई।” 
उन्होंने ट्वीट किया, ”भारत की राजनैतिक श्री अंनत में विलुप्त हो गई! जनभाषा की संसदीय सुषमा समाप्त हो गई! वैयक्तिक आभा का एक युग जीकर हमारे समय की शीर्षतम विदुषी,अटलजी के बाद की सर्वाधिक संतुलित व सम्मोहक संसदीय वक्ता की वाणी ने विराम ले लिया! ईश्वर की आलोक सभा में पदभार संभालो  #SushmaSwaraj दी।” 

बता दें कि सुषमा स्वराज के परिवार में पति स्वराज कौशल और एक पुत्री बांसुरी स्वराज हैं। वह (सुषमा) लंबे अरसे से बीमार चल रही थीं और उनका किडनी ट्रांसप्लांट भी हुआ था। सुषमा स्वराज को कल रात करीब दस बजे हृदयाघात के बाद एम्स में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर ले कर बचाने का प्रयास किया लेकिन उनके शरीर ने साथ नहीं दिया और उनका निधन हो गया।

Advertisement
Next Article