India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

भारत ने इजराइल-हमास संघर्ष में मानवीय आधार पर युद्ध विराम के प्रयासों को सराहा

12:47 AM Nov 22, 2023 IST
Advertisement

भारत ने इजराइल-हमास में जारी संघर्ष के बीच मानवीय आधार पर युद्ध विराम के प्रयासों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय समुदाय के उन प्रयासों की भी सराहना की है जिनका उद्देश्य तनाव कम करना और फलस्तीन के लोगों को तत्काल मानवीय सहायता प्रदान करना है।
गाजा पट्टी में मानवीय दशा को लेकर संयुक्त राष्ट्र महासभा में पूर्ण सत्र की अनौपचारिक बैठक में संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने सोमवार को जोर देकर कहा कि भारतीय नेतृत्व का संदेश ‘‘स्पष्ट और सुसंगत’’ रहा है।
कंबोज ने कहा, ‘‘भारत अंतरराष्ट्रीय समुदाय के उन सभी प्रयासों का स्वागत करता है जो संघर्ष को कम करने की दिशा में हैं और फलस्तीन के लोगों को तत्काल मानवीय सहायता प्रदान करने की अनुमति देते हों।’’
इज़राइल-फलस्तीन मुद्दे का न्यायसंगत, शांतिपूर्ण और स्थायी समाधान प्राप्त करने की भारत की निरंतर स्थिति को रेखांकित करते हुए कंबोज ने कहा कि भारत ने एक संप्रभु, स्वतंत्र और व्यवहार्य राष्ट्र की स्थापना के लिए सीधी बातचीत फिर से शुरू करने की हमेशा वकालत की है, जिसकी सीमाएं सुरक्षित और मान्यता प्राप्त हों तथा वे इज़राइल के साथ शांति से रहे।
उन्होंने कहा, ‘‘हम आतंकवाद के सभी रूपों और इसके प्रसार के विरोधी हैं, स्पष्ट रूप से हिंसा के खिलाफ हैं और अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का पालन करने के पक्ष में हैं। यह सुनिश्चित करते हैं कि संघर्ष को और बढ़ने से रोका जाए, मानवीय सहायता जारी रहे, सभी बंधकों को बिना शर्त रिहा किया जाए और सभी पक्ष शांति और स्थिरता की शीघ्र बहाली की दिशा में काम करें।’’
कंबोज ने रेखांकित किया कि इस दिशा में, ‘‘हम मानवीय आधार पर युद्ध विराम के प्रयासों का भी स्वागत करते हैं।’’

Advertisement
Next Article